Homeमध्यप्रदेशमहाकाल मंदिर में सगाई की रस्म निभाई, VIDEO किया वायरल:गणेश मंडपम में...

महाकाल मंदिर में सगाई की रस्म निभाई, VIDEO किया वायरल:गणेश मंडपम में पहनाई रिंग; पंडित के जरिए प्रोटोकाल दर्शन व्यवस्था से किया था प्रवेश

महाकाल मंदिर में कई श्रद्धालु प्रतिबंध के बावजूद मंदिर में प्रवेश से लेकर भगवान के दर्शन तक की रील बनाकर पोस्ट करते हैं। लेकिन, दिल्ली के दो भक्तों ने न सिर्फ रील बनाई, बल्कि एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई करने का वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी कर दिया। मामला नंदी हॉल के पास पहले बैरिकेड का है। वीडियो में महाकाल शिवलिंग के सामने युवक पहले युवती को रिंग पहनाता नजर आ रहा है, वहीं बाद में युवती भी युवक को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म निभाती दिखाई दे रही है। यह वीडियो पुलकित मल्होत्रा और गिन्नी खंडूजा ने अपनी इंस्टा आईडी पर पोस्ट किया था। जिसमें लिखा है, ‘जब महाकाल राजी तो क्या करेगा काजी।’ वीडियो में युवक और युवती प्रोटोकॉल वाले रास्ते से मंदिर में प्रवेश करते नजर आ रहे हैं। खास बात यह है कि इस दौरान किसी ने भी उन्हें वीडियो बनाने से नहीं रोका। दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर मंदिर में प्रवेश करते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद गणेश मंडपम के पहले बैरिकेड से दर्शन करते हुए दोनों एक-दूसरे को डिब्बे से रिंग निकालकर पहनाते हैं। देखें तस्वीरें… मंदिर समिति ने डिलीट करवाया वीडियो वीडियो वायरल होने के बाद महाकाल मंदिर समिति के सहायक प्रशासक आशीष पलवड़िया ने तुरंत संज्ञान लेते हुए यूट्यूब से वीडियो डिलीट करवा दिया। वहीं, वीडियो बनाने वाले और दोनों को प्रोटोकॉल के रास्ते दर्शन की व्यवस्था कराने वाले का भी पता लगा लिया गया। पता चला कि वीडियो में दिख रहे युवक-युवती को मंदिर के पुजारी के माध्यम से प्रवेश मिला था। वीडियो भी किसी सहायक ने ही बनाया था। मंदिर की आईटी शाखा से सीसीटीवी फुटेज निकालकर उन पर भी कार्रवाई की बात कही गई है। वीडियो वायरल होने के बाद वीडियो में दिख रहे युवक और युवती के मंदिर प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी की जा रही है। वीडियो को 24 घंटे के भीतर 8 लाख लाइक्स पुलकित और गिन्नी द्वारा पोस्ट किए गए सगाई के वीडियो को 24 घंटे के भीतर 8 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि महाकाल मंदिर समिति के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी उस समय कहां थे, जब दोनों ने गणेश मंडपम में एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म निभाई और वीडियो बनाया, जबकि मंदिर में वीडियो बनाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इससे पहले दोनों वीआईपी प्रवेश द्वार से एंट्री लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। ऐसे में सवाल यह भी है कि उन्होंने प्रोटोकॉल से प्रवेश किया था या फिर किसी जुगाड़ से वीआईपी गेट से दर्शन के लिए पहुंचे थे।
यह खबर भी पढ़ें… पति को गोद में लिए चलती है महिला उज्जैन में ढाई फीट हाइट के रोहित को पांच फीट लंबी लड़की टीना से प्यार हो गया। प्यार परवान चढ़ा तो घर से भागकर शादी कर ली। शहर के नईपैठ में रहने वाले रोहित नागमोतिया (35) जन्म से ही दिव्यांग हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here