Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में चेकिंग के दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार:कट्टा और 150 किलो चोरी...

ग्वालियर में चेकिंग के दौरान 3 बदमाश गिरफ्तार:कट्टा और 150 किलो चोरी का तार बरामद; आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

ग्वालियर शहर में अपराध और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गोला का मंदिर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बुधवार देर रात वाहन चेकिंग के दौरान तीन संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध 315 बोर का कट्टा, जिंदा कारतूस और भारी मात्रा में चोरी किया गया बिजली का तार बरामद किया है। आरोपियों ने पूछताछ में भिंड जिले के एंडोरी क्षेत्र से बिजली के तार चोरी करना स्वीकार किया है। जानकारी के मुताबिक, गोला का मंदिर थाना पुलिस बुधवार-गुरुवार की रात करीब 12:30 बजे सरला फार्म रोड तिराहा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान छोटा हाथी लोडिंग वाहन क्रमांक MP07 ZJ 9296 में सवार तीन युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए। पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की तो युवक घबरा गए। तलाशी लेने पर उनके पास से अवैध 315 बोर का कट्टा और जिंदा राउंड बरामद हुआ। वाहन में बड़ी मात्रा में बिजली का तार भी मिला। पूछताछ में आरोपियों की पहचान दशरथ गुर्जर, अभिलाख गुर्जर और रोहिणी गुर्जर निवासी जिला भिंड के रूप में हुई। प्रारंभिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि बिजली के तार भिंड जिले के एंडोरी क्षेत्र से चोरी किए गए थे। बरामद तार का वजन करीब 150 किलो बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के पास से अवैध हथियार मिलने से आशंका है कि वे किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने संभावित अपराध टाल दिया। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। गोला का मंदिर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही उनके आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी के लिए भिंड पुलिस से संपर्क किया गया है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों का अन्य जिलों में कोई आपराधिक नेटवर्क तो नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर और आसपास के क्षेत्रों में चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा। अवैध हथियार रखने वालों और चोरी की घटनाओं में शामिल बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here