ग्वालियर के बहोड़ापुर इलाके में एक युवक ने जहर खा लिया। जहर खाने से ठीक पहले उसने तीन वीडियो बनाए, जिनमें रो-रोकर वह अपना दर्द बयान कर रहा है। वीडियो में उसने पत्नी के महंगे शौक, लग्जरी लाइफ की चाहत और अनजान पुरुषों से रात-रात भर बात करने के आरोप लगाए हैं। युवक ने जहर खाने के बाद तीनों वीडियो अपनी हाउसिंग सोसाइटी के वॉट्सएप ग्रुप में शेयर किए। वीडियो देखते ही पड़ोसियों ने तत्परता दिखाते हुए पुलिस की मदद से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचा दिया, जिससे उसकी जान बच गई। युवक वेंकट शर्मा प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 4 तस्वीरें देखिए… घर में अकेला था, जहरीला पदार्थ खा लिया पुलिस के मुताबिक, वेंकट शर्मा मानपुर स्थित सरकारी मल्टी फेज-1 के एल-5 ब्लॉक में पांचवीं मंजिल के फ्लैट नंबर-501 में रहता है। मंगलवार रात वह घर में अकेला था। इसी दौरान मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। ग्रुप में वीडियो देखते ही पड़ोसी विकास तोमर तुरंत एक्टिव हुए। वे भागकर वेंकट के फ्लैट पर पहुंचे और पुलिस को फोन किया। पुलिस और विकास ने मिलकर अचेत हो रहे वेंकट को तुरंत गाड़ी से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पत्नी, सास, साले सहित 8 लोागें पर लगाया आरोप वेंकट शर्मा ने जहर खाने से पहले जो वीडियो बनाए, उसमें उन्होंने अपनी पत्नी रितु शर्मा, सास गीता शर्मा और साले अनुभव शर्मा सहित 8 लोगों को अपनी हालत का जिम्मेदार ठहराते हुए उन पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उसने वीडियो में कहा- मेरी पत्नी रितु को बेहद लग्जरी लाइफ चाहिए। वह एक-एक लाख रुपए के महंगे मोबाइल फोन चलाती है। उसके शौक बहुत महंगे हैं। वेंकट ने कहा- वह बड़ागांव के रहने वाले गौरव यादव, विशाल यादव, राजेश यादव, कल्ली यादव और हिमांशु भदौरिया से रात-रात भर फोन पर बात करती है। जब मैंने पति होने के नाते उसे टोकने और समझाने का प्रयास किया तो उसने सुधरने के बजाय इन लोगों से मुझे धमकियां दिलवाना शुरू कर दिया। मेरे पीछे गुंडे लगा दिए गए। वीडियो में कहा- मेरे बेटे से मुझे अलग कर दिया वेंकट ने आरोप लगाते हुए कहा कि सास गीता शर्मा ने अभद्रता और गाली-गलौज की। पत्नी और सास ने मिलकर साजिशन मुझे मेरे बेटे से दूर कर दिया। बेटे से अलग होने के गम और लगातार मिल रही धमकियों के कारण मैं डिप्रेशन में चला गया। वीडियो के अंत में वेंकट ने कहा- अगर मुझे कुछ भी होता है तो मेरी पत्नी, सास, साला और बड़ागांव के ये पांचों लड़के जिम्मेदार होंगे। मुझे न्याय दिलाया जाए। सभी कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि युवक ने वीडियो में 8 लोगों के नामों का जिक्र किया है। सभी कड़ियों की बारीकी से जांच की जा रही है। स्वस्थ होने के बाद उसके विस्तृत बयान दर्ज किए जाएंगे। यह खबर भी पढ़ें… पत्नी का स्टेटस-‘तू सिरदर्द बन गया’, पति ने खाया जहर मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में एक युवक ने जहर की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। युवक का मौत से पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें युवक अपनी पत्नी और ससुराल वालों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। पढ़ें पूरी खबर…
