Homeमध्यप्रदेशइंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का राजबाड़ा में धरना-प्रदर्शन:महिलाओं ने खाली...

इंदौर में पानी संकट पर कांग्रेस का राजबाड़ा में धरना-प्रदर्शन:महिलाओं ने खाली मटके-बोतलें दिखाकर मेयर के खिलाफ नारेबाजी की, पूर्व मंत्री ने ऐक्सिडेंटल महापौर बताया

इंदौर में पानी संकट को लेकर कांग्रेस का राजबाड़ा पर धरना प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किया गया है। धरने में पहुंचे पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने महापौर पर जमकर निशाना साधते हुए उन्हें “ऐक्सिडेंटल महापौर” बताया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महापौर मुर्दाबाद के नारे भी लगाए। कांग्रेस का आरोप है कि शहर में लगातार गहराते जल संकट से आम जनता परेशान है। कई कॉलोनियों, बस्तियों और मोहल्लों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा। टैंकरों से भी जरूरत पूरी नहीं हो रही और लोगों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। बैनर और तख्तियां लेकर राजबाड़ा पहुंचीं महिलाएं धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। महिलाएं हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर राजबाड़ा पहुंचीं और पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नगर निगम और महापौर के खिलाफ नारेबाजी भी की। राजबाड़ा से निगम कार्यालय तक मार्च निकालेंगे शहर कांग्रेस अध्यक्ष और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे ने बताया कि जल संकट और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ यह बड़ा आंदोलन किया जा रहा है। कांग्रेस महापौर के इस्तीफे की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में पानी को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है, लेकिन नगर निगम और महापौर समस्या के समाधान में विफल रहे हैं। धरना प्रदर्शन के बाद कांग्रेसजन राजबाड़ा से नगर निगम तक मार्च निकालेंगे और वहां मटके फोड़कर विरोध प्रदर्शन करेंगे। तस्वीरों में देखें कांग्रेस का प्रदर्शन

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here