Homeमध्यप्रदेशबेटे को जिंदा करने 5 दिन बाइबिल पढ़ती रही मां:फैशन डिजाइनर की...

बेटे को जिंदा करने 5 दिन बाइबिल पढ़ती रही मां:फैशन डिजाइनर की लाश के पास करती रही प्रार्थना; डेडबॉडी से खून बह रहा था

मध्य प्रदेश के विदिशा में ईसाई धर्म के युवक शीनू वर्गिस (42) की मौत हो गई। उसकी मां मरियमा वर्गिस बेटे को जिंदा करने की उम्मीद में पांच दिन तक शव के पास बैठकर प्रार्थना करती रहीं। बेटे के सीने पर बाइबिल रखी थी। तेज बदबू और दरवाजे के नीचे से खून बहता देखकर मामले का खुलासा हुआ। सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक, शीनू वर्गिस मुंबई में फैशन डिजाइनिंग का काम करता था। पिता की मौत के बाद वह पिछले एक साल से विदिशा में मां मरियमा वर्गिस के साथ रह रहा था। मरियमा निजी स्कूल से रिटायर शिक्षिका हैं। दूध वाले को बदबू और खून देखकर हुआ शक दूध विक्रेता सचिन लोधी सोमवार सुबह दूध देने पहुंचे थे। उन्हें घर से तेज बदबू आई और दरवाजे के नीचे खून बहता दिखा। पूछने पर महिला ने कहा, सबने मिलकर मेरे बेटे को मार डाला, शीनू मर गया। पड़ोसी दिनेश साहू ने बताया कि दो-तीन दिनों से इलाके में दुर्गंध फैल रही थी। लोगों को लगा था कि किसी जानवर की मौत हुई होगी। महिला रोजमर्रा के काम करती दिख रही थीं, इसलिए किसी को घर के अंदर घटना होने का अंदाजा नहीं हुआ। ये 3 तस्वीरें देखिए… कुछ समय से बीमार था शीनू पड़ोसियों के मुताबिक, मरियमा ज्यादा किसी से बातचीत नहीं करती थीं। घर पर किसी का आना-जाना भी नहीं था। शीनू के दो भाई विदेश में रहते हैं। वह कुछ समय से मां की देखभाल के लिए उनके साथ रह रहा था और बीमार भी चल रहा था। बेटे को जिंदा करने की उम्मीद में करती रहीं प्रार्थना पुलिस जांच में सामने आया कि बेटे की मौत के बाद मरियमा ने किसी को जानकारी नहीं दी। उन्हें विश्वास था कि बाइबिल रखकर लगातार प्रार्थना करने से बेटा फिर जिंदा हो जाएगा। इसी वजह से शव को घर में ही रखा गया और अंतिम संस्कार नहीं किया गया। पुलिस को घर में घुसने से रोकती रही मां सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब घर के अंदर जाने लगी तो मरियमा ने उन्हें रोकने की कोशिश की। उन्होंने दो बार दरवाजा बंद करने का प्रयास भी किया। काफी समझाने के बाद पुलिस अंदर पहुंची। कमरे में शीनू का शव पड़ा मिला। शव के ऊपर बाइबिल रखी थी और आसपास प्रार्थना से जुड़ा सामान मौजूद था। पुलिस के मुताबिक, शव करीब पांच दिन पुराना था। उससे तेज दुर्गंध आ रही थी और शव में कीड़े पड़ गए थे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार सिविल लाइन थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मौत की असली वजह रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। मरियमा वर्गिस को निगरानी में रखा गया है। रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। …………………………… यह भी पढ़ें इंदौर में पत्नी के मुंह में जहर ठूंसा, नहीं खाया तो गला घोंटकर मार डाला इंदौर में पत्नी की हत्या के बाद खुदकुशी करने वाले मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला के प्रेमी और मामले के मुख्य आरोपी सतीश सावले ने भी रविवार शाम जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मेघदूत नगर निवासी हल्केवीर पटेल ने रविवार सुबह पत्नी रोशनी पटेल की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here