Homeछत्तीसगढ़दिल्ली विवाद के बीच बैज से सिंहदेव बोले-सीएम बनिए:जानिए पूर्व डिप्टी सीएम...

दिल्ली विवाद के बीच बैज से सिंहदेव बोले-सीएम बनिए:जानिए पूर्व डिप्टी सीएम ने और क्या-क्या कहा ? भाजपा बोली- कांग्रेस में खिचड़ी पक रही

पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दीपक बैज ने कहा कि टीएस सिंहदेव बड़े नेता हैं, उन्हें दिल्ली में जाकर काम करना चाहिए और छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका देना चाहिए। इस बयान के बाद सिंहदेव ने दीपक बैज से फोन पर बात की। दोनों नेताओं की बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में सिंहदेव हंसते-मुस्कुराते कहते सुनाई दे रहे हैं- “कोई बात नहीं, लगा रहता है… दीपक बैज खूब मेहनत करें, भविष्य में मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं। अपना काम करते रहना है।” दरअसल, हाल ही में दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि अगर पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है, तो वह उसे निभाने के लिए तैयार हैं। इसी सवाल पर बैज ने यह बयान दिया था। बैज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सिंहदेव ने कहा कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और छत्तीसगढ़ के लिए ही काम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह खुद चुनाव हारे हैं और दीपक बैज भी चुनाव हार चुके हैं। हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने संगठन और क्षेत्र को मजबूत करना है। वहीं कांग्रेस में चल रही इस बयानबाजी पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तंज कसते हुए कहा कि पार्टी की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा- “ऊपर भी कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है।” ‘बाबा साहेब राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाए’ PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि सिंहदेव कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रह चुके हैं और तमिलनाडु और पुडुचेरी जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। पार्टी जहां भी जिम्मेदारी देती है, सिंहदेव वहां जाकर काम करते हैं। ऐसे में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए, दिल्ली जाकर काम करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभी नेताओं को साथ लेकर बेहतर तरीके से काम कर रही है। दीपक बैज के इस बयान को कांग्रेस संगठन और नेतृत्व में चल रही अंदरूनी चर्चाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। ‘किस सोच के साथ बोले पता नहीं’ पूर्व डिप्टी CM टीएस सिंहदेव ने बैज के बयान पर कहा कि उन्हें नहीं पता कि दीपक बैज ने किस सोच के साथ यह बात कही। अगर युवाओं को मौका देने की बात हो रही है तो मैं आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करता हूं। मैं अभी भी पूरी तरह सक्रिय हूं और पार्टी जो भी जिम्मेदारी देगी, उसे निभाने के लिए तैयार हूं। प्रदेश में ही काम करना चाहता हूं टीएस सिंहदेव ने साफ कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ में काम करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि वह लगातार प्रदेशभर में लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और इसकी जानकारी पार्टी नेतृत्व को भी है। बैज खुद चुनाव हार चुके हैं – टीएस सिंहदेव सिंहदेव ने कहा कि बैज युवा नेता हैं और भविष्य में मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं। लेकिन अगर बड़े नेताओं की बात हो रही है तो यह भी देखना चाहिए कि कौन चुनाव जीता और कौन हारा। उन्होंने कहा कि मैं खुद चुनाव हारा हूं। बैज भी चुनाव हार चुके हैं, अपने जिले की सीटें भी कांग्रेस नहीं बचा पाई और लोकसभा चुनाव में भी हार मिली। साथ ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार भी दोबारा नहीं बना पाई। सिंहदेव ने कहा कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने कार्यक्षेत्र में संगठन और लोगों को मजबूत करना है। BJP बोली – कांग्रेस में अंतर्कलह प्रदेश के मंत्री रामविचार नेताम ने दीपक बैज और टीएस सिंहदेव के बयानों को लेकर कहा कि कांग्रेस का अंतर्कलह गाहे-बगाहे सार्वजनिक हो जाता है। सिंहदेव को प्रदेश के नेता पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव बाकी नेताओं को पचा नहीं पा रहे हैं। सिंहदेव को कांग्रेस ने यूज किया। कांग्रेस यूज एंड थ्रो की राजनीति करती है। नेताम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी, उसमें सरगुजा महाराज (टीएस सिंहदेव) की बड़ी भूमिका रही। हम सब लोगों को निपटाने में भी उनका बड़ा योगदान था। इसका खामियाजा उन्हीं को भुगतना पड़ा। नेताम ने सिंहदेव को सतर्क हो जाने की भी सलाह दी है। ‘BJP ने केवल 20% नक्सलवाद हटाया, बाकी हमनें किया’ दीपक बैज ने मीडिया से बातचीत में कई मुद्दों पर बयान दिए। नक्सलवाद पर उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार थी, केदार कश्यप मंत्री थे, तब भी नक्सलवाद था, इसका दंश मंत्री ने खुद अपनी सरकार में भी झेला है। उनकी उपस्थिति में, उनके घर के बाजू में उनके भाई की हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने झीरम घाटी जैसी घटना को झेला है, इसलिए नक्सलवाद का दंश बस्तर की जनता और कांग्रेस ने ज्यादा झेला है। हमारी सरकार बनते ही हमने नक्सलवाद खत्म करने की दिशा में काम किया। 3 ब्लॉक से 14 जिलों में नक्सलवाद फैला था, उसको कांग्रेस सरकार ने सीमित किया। इस सरकार ने 20% काम किया है। हम आज भी बस्तर की जनता के साथ खड़े हैं, लेकिन भाजपा अपनी राजनीति करना बंद करें। ………………… इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… सिंहदेव फोन पर बैज से बोले- मजे लेते रहना चाहिए: खूब मेहनत करें, मुख्यमंत्री भी बनें, शुभकामनाएं, बीजेपी बोली- ऊपर कुछ खिचड़ी पक रही छत्तीसगढ़ कांग्रेस में टीएस सिंहदेव और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के बीच चल रही बयानबाजी के बीच अब दोनों नेताओं की फोन पर बातचीत का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दोनों नेताओं के बीच हालिया बयानों को लेकर चर्चा होती दिख रही है। पढ़ें पूरी खबर सिंहदेव बोले- प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार हूं: कहा- भूपेश से कभी कड़वाहट नहीं रही, विष्णुदेव साय अच्छे आदमी, लेकिन सरकार फेल छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत में पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस को अलग चुनाव के लिए खुद के लिए बेहतर विकल्प बनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी मिलेगी तो प्रदेश अध्यक्ष बनने को तैयार हूं, भूपेश से कभी कड़वाहट नहीं रही। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here