छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शुक्रवार को एक मकान से दंपती और उनके 2 बच्चों की लाश संदिग्ध परिस्थितियों में मिली। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले दोनों बच्चों की हत्या की। इसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है, जिसमें आर्थिक तंगी और परिवारिक विवाद का जिक्र है। परिवार तिरुपति बालाजी से दर्शन कर लौटा था। घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है। पहले देखिए ये तस्वीरें- जानिए क्या है मामला जानकारी के मुताबिक गोविंद साहू (45) और चंचल साहू (40) की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली, जबकि बेटी दृष्टि साहू (13) और बेटे यशांत साहू (11) की लाश बिस्तर में मिली। परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतारा। कमरे की जांच करने पर एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में पारिवारिक कलह की बात लिखी हुई है। पुलिस ने बताया कि गोविंद साहू प्राइवेट फर्म में काम करता था। उसके 2 भाई भी है। सुबह मां जब उनके कमरे पहुंची तो कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा खोलकर कर देखा गया को घटना की जानकारी हुई। बच्चों के गले पर निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि बच्चों की मौत किन हालातों में हुई। फिलहाल, सभी शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है। आर्थिक तंगी की बात आई सामने शुरुआती पूछताछ और आसपास के लोगों से मिली जानकारी में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के चलते दंपती ने यह आत्मघाती कदम उठाया होगा। कॉल डिटेल की जांच जारी हालांकि, पुलिस ने आत्महत्या के पीछे की वजहों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस घर से मिले साक्ष्यों और मोबाइल कॉल डिटेल की जांच कर रही है। साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। …………………. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… मामा-भांजी ने कीटनाशक पीकर दी जान: खेत में मिली लाश, महुआ बीनने गए ग्रामीणों ने देखा, परिवार की मनाही के बावजूद शादी करना चाहते थे छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश खेत में मिली। शादी नहीं होने से नाराज कपल ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…
