पीएम मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बुधवार को रोम में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान दौरान मेलोनी ने हिंदी में कहा कि ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी है’। मेलोनी ने कहा कि भारत में एक शब्द बहुत खास है ‘परिश्रम’, जिसका मतलब है मेहनत, लगातार प्रयास और समर्पण। यह शब्द भारत में अक्सर इस्तेमाल किया जाता है। पीएम मोदी ने बताया कि रोम को दुनिया में ‘इटरनल सिटी’ (कभी न खत्म होने वाला शहर) कहा जाता है। भारत में मेरी लोकसभा सीट काशी को भी इसी तरह जाना जाता है। जब दो सभ्यताएं मिलती हैं, तो बातचीत सिर्फ एजेंडे तक सीमित नहीं रहती। पीएम मोदी को रोम स्थित फूड एंड एग्रीकल्चर ऑर्गेनाइजेशन ऑफ द यूनाइटेड नेशंस (FAO) डिपार्टमेंट ने एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया। यह सम्मान FAO के महानिदेशक क्यू डोंग्यू ने दिया। मोदी ने धरती को मां और किसान को धरती पुत्र कहा यह पुरस्कार पीएम मोदी को भारत में कृषि उत्पादन बढ़ाने, खाद्य सुरक्षा मजबूत करने और ग्रामीण विकास के लिए किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ उनका नहीं, बल्कि भारत के करोड़ों किसानों, पशुपालकों, मछुआरों और कृषि वैज्ञानिकों का सम्मान है। उन्होंने यह मेडल देश के किसानों को समर्पित किया। मोदी ने कहा कि भारत में खेती सिर्फ काम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। यहां धरती को मां और किसान को धरती पुत्र कहा जाता है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीएम मेलोनी के भाषण की 5 बड़ी बातें… भारत-इटली के बीच IMEC कॉरिडोर पर फोकस मिलोनी ने कहा कि भारत और इटली मिलकर IMEC यानी इंडिया-मिडिल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर को आगे बढ़ाने पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना भारत, मिडिल-ईस्ट और यूरोप को जोड़ने वाला बड़ा आर्थिक कॉरिडोर है। इस परियोजना की शुरुआत 2023 में हुई थी। इसके लिए भारत, यूरोपीय संघ, अमेरिका, सऊदी अरब, UAE, फ्रांस, जर्मनी और इटली समेत कई देशों ने एक समझौता साइन किया था। IMEC के तहत रेलवे, बंदरगाह, शिपिंग नेटवर्क, ऊर्जा कनेक्टिविटी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़ा जाएगा। इस कॉरिडोर को चीन के बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) के विकल्प के तौर पर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि इससे भारत और यूरोप के बीच सामान की आवाजाही तेज होगी और लॉजिस्टिक्स लागत कम होगी। यह प्रोजेक्ट सप्लाई चेन को मजबूत करने के साथ ऊर्जा और व्यापार सुरक्षा बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभा सकता है। भारत-इटली के लिए IMEC क्यों अहम? स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को समझिए भारत और इटली ने अपने रिश्तों को अब ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया है। इसका मतलब है कि दोनों देश अब रक्षा, व्यापार, तकनीक, ऊर्जा और सुरक्षा जैसे अहम क्षेत्रों में पहले से ज्यादा मिलकर काम करेंगे। इससे पहले दोनों देशों ने 2 मार्च 2023 को आपसी रिश्तों को ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया था। स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप दो देशों के बीच बहुत मजबूत और भरोसेमंद रिश्तों को कहा जाता है। इसमें दोनों देश लंबे समय तक साथ काम करने की योजना बनाते हैं और बड़े मुद्दों पर एक-दूसरे का सहयोग करते हैं। भारत पहले भी रूस, जापान, फ्रांस, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के साथ स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप बना चुका है। अब इटली भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है। मेलोनी और मोदी ने प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की पीएम मोदी ने बुधवार को रोम में मेलोनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। यह बैठक मोदी के पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण का हिस्सा है। बैठक से पहले मेलोनी ने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते अब “निर्णायक दौर” में पहुंच चुके हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के संबंध दोस्ती से आगे बढ़कर विशेष रणनीतिक साझेदारी में बदल चुके हैं, जो लोकतंत्र, आजादी और साझा भविष्य की सोच पर आधारित है। बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर और इटली के विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी भी मौजूद रहे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मातारेला से भी मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, संस्कृति, एआई, स्पेस, क्रिटिकल मिनरल्स और परमाणु ऊर्जा जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय और वैश्विक हालात पर भी विचार साझा किए। ——————- यह खबर भी पढ़ें… मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की:इटली में एक ही कार में घूमे, 2000 साल पुराने कोलोजियम में सेल्फी ली; 15 PHOTOS प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट की। पीएम मेलोनी ने एक्स पर इस वीडियो को पोस्ट कर कहा- “प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए गिफ्ट में बहुत-बहुत अच्छी टॉफी लेकर आए- मेलोडी। गिफ्ट के लिए थैंक्यू”। पढ़ें पूरी खबर…
