Homeमध्यप्रदेशपति-पत्नी ने खाया जहर, मौत से पहले तड़पने का VIDEO:लेक्चरर ने रिश्तेदारों...

पति-पत्नी ने खाया जहर, मौत से पहले तड़पने का VIDEO:लेक्चरर ने रिश्तेदारों से कहा- हमारे कार्यक्रम में जरूर आना; कार में मिला सुसाइड नोट

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शुक्रवार शाम एक दंपती ने कार में बैठकर जहर खा लिया। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान पहले पत्नी उष्मिता सोनी और फिर शनिवार सुबह पति दुष्यंत सोनी की मौत हो गई। दंपती के पास से सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के मुताबिक, दुष्यंत सोनी AU फाइनेंस बैंक में कलेक्शन का काम करते थे, जबकि उनकी पत्नी उष्मिता सोनी शासकीय कॉलेज में गेस्ट लेक्चरर थीं। दोनों मंदसौर शहर से कुछ दूरी पर स्थित देव डूंगरी माताजी मंदिर के पास कार में बैठे थे। वहीं उन्होंने जहर खा लिया। अस्पताल में तड़पने का वीडियो भी सामने आया है। ये तस्वीरें देखिए… मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे घर से दुष्यंत सोनी के साले लोकेश निगम ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों सामान्य तरीके से घर से निकले थे। उस समय घर में दुष्यंत की मां, बेटा और बेटी मौजूद थे। उन्होंने घरवालों से कहा था कि वे घर के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर जा रहे हैं और 5 मिनट में लौट आएंगे। करीब 5 बजे लोकेश निगम के पास उनकी भांजी का फोन आया। उसने बताया कि मम्मी-पापा अभी तक घर नहीं लौटे हैं। इसके बाद लोकेश उनकी तलाश में निकले। इसी दौरान शाम करीब 6 बजे एक अनजान नंबर से कॉल आया, जिसमें उन्हें अजय हॉस्पिटल पहुंचने के लिए कहा गया। रात में पत्नी और सुबह पति ने तोड़ा दम लोकेश निगम ने बताया कि जब वह अस्पताल पहुंचे, तब तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। वे ठीक से बात भी नहीं कर पा रहे थे। इसके बाद अस्पताल से ही पुलिस को सूचना दी गई। रात करीब 1 बजे उष्मिता सोनी की मौत हो गई, जबकि दुष्यंत सोनी ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे अंतिम सांस ली। परिचितों से बोले- हमारे कार्यक्रम में जरूर आना परिजन ने बताया कि जहर खाने के दौरान दंपती ने अपने परिचितों को फोन और वीडियो कॉल किए। बातचीत में दोनों बार-बार यही कहते रहे- कल हमारे कार्यक्रम में जरूर आना। परिचितों ने उनकी लोकेशन जानने की कोशिश भी की, लेकिन दंपती ने साफ जानकारी नहीं दी। सुसाइड नोट में लिखा- परिवार को परेशान न किया जाए वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय के मुताबिक, रात में तहसीलदार और पुलिस टीम ने मृत्यु से पहले दुष्यंत सोनी के बयान दर्ज किए थे। इसी दौरान उन्होंने पुलिस को कार में सुसाइड नोट रखे होने की जानकारी दी। पुलिस को मौके से मिले सुसाइड नोट में लिखा था- हम दोनों दुष्यंत और उष्मिता अपनी परेशानियों और निजी कारणों से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। इसमें हमारे परिवार या अन्य किसी व्यक्ति का कोई लेना-देना नहीं है। हम अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहे हैं। हम अपने प्रियजनों से आखिरी कॉल पर बात भी कर रहे हैं। उन्हें कुछ पता नहीं है, इसलिए हमारे बाद उन्हें परेशान नहीं किया जाए। बेटी UPSC की तैयारी कर रही, बेटा 12वीं का छात्र दंपती अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार, उनकी बेटी दिल्ली में रहकर UPSC की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है। सुसाइड नोट में मौत की वजह साफ नहीं वायडी नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें दंपती ने अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ऐसी कौन सी परेशानी थी, जिसके कारण दंपती ने यह कदम उठाया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here