Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी पीएम पर किताब:‘अपनापन’ का 26...

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लिखी पीएम पर किताब:‘अपनापन’ का 26 मई को दिल्ली में होगा विमोचन, चौहान ने एक्स पर दी जानकारी

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और कार्यशैली पर आधारित पुस्तक ‘अपनापन’ लिखी है। इसकी जानकारी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। पुस्तक का विमोचन 26 मई को दिल्ली में किया जाएगा। शिवराज ने सोशल मीडिया पर लिखा कि उनके लिए ‘अपनापन’ केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बिताए गए 33 वर्षों के अनुभवों को शब्दों में उतारने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि दुनिया मोदी को एक नेता के रूप में देखती है, लेकिन उन्होंने उनमें एक साधक, कर्मयोगी और असाधारण इंसान को करीब से देखा है। अगली सुबह फिर देश सेवा में जुट जाते हैं उन्होंने लिखा कि लोगों ने मोदी को मंचों से भाषण देते देखा है, लेकिन उन्होंने उस व्यक्ति को भी देखा है जो देर रात तक काम करने के बाद अगली सुबह उसी ऊर्जा के साथ देश सेवा में जुट जाता है। शिवराज के मुताबिक मोदी का हृदय गरीबों, किसानों, माताओं, बहनों, बेटियों और कार्यकर्ताओं के लिए धड़कता है। 1991 की एकता यात्रा का भी किया जिक्र शिवराज सिंह चौहान ने अपने पोस्ट में 1991 की एकता यात्रा को भी याद किया। उन्होंने कहा कि उस समय कई लोग इसे राजनीतिक यात्रा मान रहे थे, लेकिन नरेंद्र मोदी ने इसे राष्ट्रीय चेतना का अभियान बना दिया था। उनकी सोच थी कि तिरंगा केवल श्रीनगर के लाल चौक तक नहीं, बल्कि देश के हर युवा के दिल तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि उसी दौरान उन्हें पहली बार महसूस हुआ कि नेतृत्व केवल भाषण से नहीं, बल्कि तपस्या, अनुशासन, समर्पण और अपनेपन से आता है। किताब में नेतृत्व और बदलाव की झलक शिवराज ने कहा कि इस पुस्तक में केवल घटनाएं नहीं, बल्कि वह सोच भी मिलेगी जिसने देश को बदलने का साहस किया। उन्होंने दावा किया कि पुस्तक युवाओं, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को प्रेरित करेगी और बताएगी कि बड़े बदलाव सामूहिक प्रयास, अनुशासन और समर्पण से संभव होते हैं। उन्होंने कहा कि यदि पुस्तक पढ़ने के बाद लोगों को यह महसूस हो कि देश बदलने के लिए बड़े पद नहीं बल्कि बड़े संकल्प की जरूरत होती है, तो वे अपने प्रयास को सफल मानेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here