Homeमध्यप्रदेशटांडा में शावक की मौत के बाद फिर दिखा तेंदुआ:अनाज मंडी के...

टांडा में शावक की मौत के बाद फिर दिखा तेंदुआ:अनाज मंडी के पास सड़क पर नजर आया; वन विभाग ने सर्चिंग टीम भेजी

टांडा क्षेत्र में बुधवार रात एक शावक की मौत के बाद अब उसी इलाके में दोबारा तेंदुआ देखा गया है। गुरुवार रात करीब 9:30 बजे अनाज मंडी के पास राहगीरों ने एक बड़े तेंदुए को सड़क पार करते देखा। तेंदुए की मौजूदगी से इलाके में दहशत का माहौल है, जिसे देखते हुए वन विभाग ने सर्चिंग टीम तैनात कर दी है। राहगीरों ने बनाया वीडियो, सुनी गुर्राहट जानकारी के अनुसार, अनाज मंडी के पास से गुजर रहे राहगीरों को झाड़ियों में तेंदुए की गुर्राहट सुनाई दी। जब उन्होंने टॉर्च जलाकर देखा तो सड़क पर एक तेंदुआ विचरण कर रहा था। राहगीरों ने तुरंत उसका वीडियो बनाया और वन विभाग को सूचित किया। बता दें कि, एक दिन पहले इसी जगह पर एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 9 माह के शावक की जान चली गई थी। मादा तेंदुआ होने की आशंका वन विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जो तेंदुआ अब दिखाई दिया है, वह उसी शावक की मां (मादा तेंदुआ) हो सकती है। शावक की मौत के बाद वह अपने बच्चे की तलाश में दोबारा इसी स्थान पर पहुंची होगी। रेंज अधिकारी एचएस कनूजे ने बताया कि सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को अनाज मंडी के आसपास सर्चिंग के लिए भेज दिया गया है। विभाग अब रोजाना इलाके में गश्त करेगा। हादसों का खतरा, सुरक्षा की मांग अधिकारियों के मुताबिक, यह रास्ता जंगल से सटा हुआ है और तेंदुए अक्सर सड़क पार कर एक से दूसरे जंगल की ओर जाते हैं। रात के समय वाहनों की तेज रफ्तार के कारण जंगली जानवरों की जान को हमेशा खतरा बना रहता है। ग्रामीणों और राहगीरों ने मांग की है कि वन विभाग वन्यजीवों की सुरक्षा और सड़क हादसों को रोकने के लिए यहां संकेतक (साइन बोर्ड) लगाए और ठोस कदम उठाए।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here