Homeमध्यप्रदेशपूर्व डिप्टी डायरेक्टर की 11..81 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त:ईडी ने जांच के...

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर की 11..81 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त:ईडी ने जांच के बाद भोपाल, मंडला, उमरिया, सिवनी में की कार्रवाई, भूमि, भवन, रेस्तरां अटैच

ईडी भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय ने आदिम जाति कल्याण विभाग जबलपुर के पूर्व उप निदेशक जगदीश प्रसाद सरवटे की 11.81 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति को 11 फरवरी को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया है। अटैच की गई प्रॉपर्टी में मध्य प्रदेश के भोपाल, मंडला, उमरिया और सिवनी जिलों में स्थित आवासीय संपत्तियां, कृषि भूमि, व्यावसायिक भूमि और रेस्तरां शामिल हैं। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए 2002 के प्रावधानों के आधार पर की है। ईडी ने इस मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू), जबलपुर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एफआईआर के आधार पर की है। यह कार्रवाई आय के घोषित स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में की गई है। ईडी की जांच में पता चला कि जगदीश प्रसाद ने जांच अवधि के दौरान मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग में काम करते हुए अवैध रूप से अर्जित धन से कई अचल संपत्तियां खरीदी थीं। इनमें भोपाल, मंडला, उमरिया और सिवनी जिलों में स्थित आवासीय संपत्तियां, कृषि भूमि, व्यावसायिक भूमि और रेस्तरां शामिल हैं। कई संपत्तियां भारी मात्रा में नकद भुगतान के जरियो खरीदी गईं, जबकि अन्य को अज्ञात नकद जमा का उपयोग करके चुकाए गए ऋणों के माध्यम से खरीदा गया था। सात माह पहले ईओडब्ल्यू ने सरवटे के जबलपुर, सागर और भोपाल स्थित ठिकानों पर छापा मारा था जिसमें लगभग 8 करोड़ रुपए की संपत्ति उजागर हुई थी। सरवटे के ठिकानों से महंगी शराब की 56 बोतलों के साथ लाखों रुपए कैश भी मिला था। ईडी की जांच में प्रथम दृष्टया यह साबित हुआ कि सरवटे ने अपने आधिकारिक पद का दुरुपयोग करके अपराध की आय अर्जित की और बाद में इसे अचल संपत्तियों में निवेश, हेरफेर और एकीकरण के माध्यम से मनी लॉन्ड्रिंग की जिससे दागी धन को बेदाग संपत्ति के रूप में प्रदर्शित किया गया। इसके आधार पर ईडी ने 9 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है, जिनकी कीमत 1 करोड़ रुपए है।
बाघ की खाल भी बरामद की थी जगदीश सरवटे के जबलपुर स्थित घर से बाघ की खाल बरामद की गई थी। यह खाल करीब 30 साल पुरानी बताई गई। इसे आसन के रूप में बैठने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। खाल मिलने के बाद वन विभाग ने जगदीश सरवटे के खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज करते हुए खाल को जब्त किया था।
ये खबर भी पढ़ें…
डिप्टी कमिश्नर के पास 5.90 करोड़ की संपत्ति
आदिम जाति कल्याण विभाग के डिप्टी कमिश्नर जगदीश सरवटे के जबलपुर, सागर और भोपाल स्थित ठिकानों पर मंगलवार को आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने छापा मारा। करीब 10 घंटे की सर्चिंग के दौरान ईओडब्ल्यू को लगभग 5 करोड़ 90 लाख रुपए अनुपातहीन संपत्ति की जानकारी लगी है। जांच पूरी होने पर यह आंकड़ा बढ़ सकता है। उनके यहां से 56 महंगी शराब की बोतलें भी मिलीं। मां और भाई के नाम पर भी करोड़ों की प्रॉपर्टी का खुलासा हुआ है।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here