Homeमध्यप्रदेशबरगी हादसा- क्रूज को इतनी जल्दी क्यों तोड़ा गया?:पर्यटन मंत्री का जवाब:...

बरगी हादसा- क्रूज को इतनी जल्दी क्यों तोड़ा गया?:पर्यटन मंत्री का जवाब: रेस्क्यू के दौरान टूटा, अब पूरे प्रदेश में क्रूज संचालन पर लगी रोक

जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज डूबने से 13 लोगों की मौतें हुई हैं। इस हादसे के पांच दिन बाद पयर्टन विकास निगम ने पूरे प्रदेश में क्रूज संचालन पर रोक लगा दी गई है। निगम के प्रभारी एमडी अभय बेड़ेकर ने भी रोक की पुष्टि की है। उधर, 13 लोगों की जान लेने वाले क्रूज को तोड़ने पर उठ सवालों पर दैनिक भास्कर ने पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र लोधी से बातचीत की। भास्कर: जो क्रूज हादसा हुआ उसकी जांच कब तक होगी? पर्यटन मंत्री: इसके निर्देश दे दिए गए हैं। 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस मामले की जांच होगी और जिसकी लापरवाही पाई जाएगी। उनके ऊपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने के निर्देश विभाग को दिए हुए हैं। भास्कर: अभी तक क्या जानकारी मिली, ये घटना कैसे हुई? पर्यटन मंत्री: जांच के बाद ही पता चलेगा। अभी फौरी तौर पर यह समझ में आता है कि तेज तूफान के कारण बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही थीं। उसके कारण क्रूज के नीचे वाले हिस्से में पानी भर गया। इस वजह से यह बड़ा हादसा हुआ है। मुख्यमंत्री ने चार लोगों की एक जांच टीम बना दी थी वो पूरा मूल्यांकन करेगी। टीम हादसे की वजहों और की जांच करेगी। क्या किसी की लापरवाही रही है? तो उसपर कठोर से कठोर कार्रवाई करने की बात हमने कही है। भास्कर: क्रूज को इतने जल्दी क्यों तोड़ा गया? पर्यटन मंत्री: क्रूज को तोड़ा नहीं गया। क्रूज पलट जाने के कारण ऐसी स्थिति हुई। क्रूज लगभग 60 मीटर दूर था। उसको टोइंग करके खींचने का काम किया इसके कारण नीचे का हिस्सा डैमेज हुआ है। मैं तो वहीं पर रहा। बड़ी-बड़ी क्रेन मशीनें बुलाई गईं। रेस्क्यू के दौरान वो डैमेज हुआ है। भास्कर: एनजीटी की रोक थी वहां पर? पर्यटन मंत्री: यह भ्रम फैला रहे हैं कि वहां रोक थी। कोर्ट का निर्देश मैंने भी देखा है कुल तीन स्थानों पर रोक है। उसमें भोपाल भी शामिल है। जहां भी एनजीटी ने रोक लगाई है उन जगहों को पहले ही बंद कर दिया था। भास्कर: इजराइल से आई एक महिला सविता वर्मा ने कहा है कि इलाज से पहले ही जबलपुर के अस्पताल ने बिल थमा दिया? पर्यटन मंत्री: ऐसा कोई मामला अभी तक हमारे संज्ञान में नहीं आया। लेकिन इसकी जांच कराएंगे और जो दोषी पाया जाएगा उन पर सरकार कार्रवाई भी करेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here