Homeमध्यप्रदेशभाजपा की जीत पर मिठाई नहीं मोदी वाली 'झालमुड़ी' बंटी:शिवराज सिंह बोले-...

भाजपा की जीत पर मिठाई नहीं मोदी वाली ‘झालमुड़ी’ बंटी:शिवराज सिंह बोले- यही असली प्रसाद है; फूट-फूटकर रोए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय

मध्य प्रदेश की राजनीति, नौकरशाही और अन्य घटनाओं पर चुटीली और खरी बात का वीडियो (VIDEO) देखने के लिए ऊपर क्लिक करें। इन खबरों को आप पढ़ भी सकते हैं। ‘बात खरी है’ मंगलवार से रविवार तक हर सुबह 6 बजे से दैनिक भास्कर एप पर मिलेगा। झालमुड़ी की तो इज्जत बढ़ गई
पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत हुई तो सबसे ज्यादा जलन ‘मिठाई’ को हुई होगी। क्योंकि भाजपा नेताओं ने जीत की खुशी में एक-दूसरे का मुंह ‘मीठा’ नहीं कराया, बल्कि ‘तीखा’ कराया। हर जगह ‘झालमुड़ी’ खाई और खिलाई गई। मध्य प्रदेश में भी ‘झालमुड़ी’ वाला चटपटा जश्न मनाया गया। आपको याद होगा, पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झालमुड़ी की एक दुकान पर पहुंचे थे, जहां उन्होंने 10 रुपए देकर झालमुड़ी खरीदकर खाई थी। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को भी झालमुड़ी खिलाई थी। इसके बाद से पीएम मोदी ने प्रचार के दौरान लगातार इसका जिक्र भी किया था। अब जबकि पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने जा रही है, तो वही झालमुड़ी भाजपा के जश्न का हिस्सा बन गई है। भाजपा दफ्तर में बांटी ‘झालमुड़ी’
मध्य प्रदेश के भाजपा कार्यालय में भी भाजपा की जीत की खुशी मनाई गई, जहां खुद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सत्ता और संगठन के नेताओं को अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाई। उन्होंने कहा कि ये झालमुड़ी का स्वाद उनके लिए नया नहीं है, क्योंकि उनका ससुराल ही कोलकाता में है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने ऑफिस में झालमुड़ी खाकर और खिलाकर जीत की खुशी जाहिर की। वे भाजपा दफ्तर भी पहुंचे, जहां भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम डॉ. मोहन यादव और शिवराज सिंह चौहान को झालमुड़ी खिलाई। इस दौरान जब शिवराज सिंह ने कहा कि असली प्रसाद तो झालमुड़ी ही है, उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाने लगे। विजयवर्गीय के निकल पड़े आंसू
इंदौर में तो मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने ढोल बजाकर खुशी जताई। उन्होंने अपने हाथों से कार्यकर्ताओं और नेताओं को झालमुड़ी खिलाई। बता दें कि कैलाश विजयवर्गीय पहले पश्चिम बंगाल में भाजपा के प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के शासन के दौरान की बातें बताईं, तो उनकी आंखें भर आईं। वे रोने लगे। फिर उन्होंने रुमाल से अपने आंसू पोंछे, खुद को संभाला और फिर मीडिया से बातचीत जारी रखी। सीएम बोले, होली-दीवाली मन गए
इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाजपा की जीत पर गदगद नजर आए। उन्होंने जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री की कुशल रणनीति को भी जीत का अहम कारण बताया। सीएम ने भाजपा की जीत को इन शब्दों में बयां किया- होली, दीवाली, सारे त्योहार आनंद के साथ मन गए। इधर भोपाल और इंदौर के साथ ही ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, रीवा, महू और मंदसौर समेत पूरे एमपी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया, जहां झालमुड़ी ही चर्चा के केंद्र में रही। जबलपुर में तो भाजपा विधायक अभिलाष पांडे परफेक्ट झालमुड़ी वाले बन गए। उन्होंने अपने हाथों से झालमुड़ी तैयार कर लोगों को खिलाई। खातेगांव विधायक आशीष शर्मा ने भी कुछ ऐसा ही रूप धर लिया। आखिर क्या है झालमुड़ी
पश्चिम बंगाल का एक प्रसिद्ध तीखा-चटपटा स्ट्रीट फूड है। यह मुख्य रूप से मुरमुरे, कच्चा सरसों का तेल, चनाचूर (नमकीन), उबले काले चने, मूंगफली, प्याज, टमाटर और स्पेशल भुने हुए मसालों का मिश्रण है। ‘झाल’ का मतलब मसालेदार और ‘मुड़ी’ का मतलब मुरमुरे होता है। इनपुट सहयोग – विजय सिंह बघेल (भोपाल), अभिषेक दुबे (इंदौर), सुनील विश्वकर्मा (जबलपुर), रामेंद्र परिहार (ग्वालियर) ये भी पढ़ें –
लेडी अफसर को चाहिए थप्पड़ मारने वाला असिस्टेंट: भाजपा विधायक का दर्द- मंत्री पहचानते तक नहीं मध्य प्रदेश की एक महिला अधिकारी को ऐसे असिस्टेंट की जरूरत है, जो उनके इशारे पर किसी पर भी थप्पड़ों की बरसात कर सके। अधिकारी ने इसके लिए बाकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैकेंसी निकाली है। अब अधिकारी की इस ओपन वैकेंसी पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here