Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में भतीजी के बर्थडे में झगड़ा, हंगामा:संपत्ति विवाद में चचेरे भाई...

ग्वालियर में भतीजी के बर्थडे में झगड़ा, हंगामा:संपत्ति विवाद में चचेरे भाई ने दांतों से चबा डाली भाई की उंगली

ग्वालियर शहर में एक पारिवारिक समारोह में उस समय दहशत में बदल गया जब एक भाई ने ही अपने चचेरे भाई की उंगली दांतों से चबा डाली। आरोपी ने दांत इतनी तेजी से चलाए कि चचेरे भाई की उंगली ही कट गई। घटना सोमवार रात पड़ाव थाना क्षेत्र के मरीमाता महलगांव फूलबाग इलाके में एक पारिवारिक समारोह की है। वारदात उस समय हुई जब घर में छोटी बच्ची के जन्मदिन का जश्न मनाया जा रहा था। इस घटना के पीछे दोनों भाइयों में संपत्ति को लेकर कहासुनी होना कारण रहा है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमलावर फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बर्थडे की खुशियों के बीच ‘संपत्ति’ का विवाद
शहर के पड़ाव थानाक्षेत्र स्थित फूलबाग के मरीमाता महलगांव निवासी संतोष चोकटिया (34) के छोटे भाई दीपक की बेटी का सोमवार रात जन्मदिन था। घर में पारिवारिक समारोह चल रहा था, जिसमें केक सेरेमनी होनी थी। इसी कार्यक्रम में संतोष के ताऊ का लड़का संजीत भी शामिल होने पहुंचा था। बर्थडे समारोह के बीच में ही संजीत ने पुराने संपत्ति विवाद को लेकर संतोष से बहस शुरू कर दी। गुस्सा ऐसा कि हैवान बन गया भाई
परिजनों ने संजीत को समझाने की कोशिश की कि खुशी के मौके पर विवाद न करे, लेकिन संजीत का गुस्सा सातवें आसमान पर था। विवाद बढ़ा तो संजीत ने संतोष पर हमला कर दिया। हाथापाई के दौरान संजीत ने संतोष का हाथ पकड़ा और उसकी उंगली को दांतों से इतनी जोर से चबाया कि उंगली का आधा हिस्सा कटकर अलग हो गया। उंगली चबाने के बाद हमलावर हुआ फरार
संतोष की चीख सुनकर जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते, संतोष का हाथ खून से लथपथ हो चुका था। खून की धार बहते देख आरोपी संजीत मौके से भाग निकला। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद घायल संतोष को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना
इस मामले में टीआई पड़ाव थाना शैलेन्द्र भार्गव ने बताया कि “संपत्ति विवाद को लेकर एक युवक ने अपने चचेरे भाई की उंगली चबाकर काट दी है। घायल का उपचार जारी है। आरोपी संजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।”

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here