Homeमध्यप्रदेश9वीं की छात्रा से रेप, कुछ देर बाद लगाई फांसी:बाइक से ले...

9वीं की छात्रा से रेप, कुछ देर बाद लगाई फांसी:बाइक से ले जाते CCTV फुटेज में दिखे आरोपी; रात 2 बजे रास्ते में छोड़कर भागे

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में युवक ने 15 साल की छात्रा से रेप किया। वारदात के बाद उसे रात में सुनसान इलाके में छोड़ दिया। टेंशन में छात्रा ने सुसाइड कर लिया। घर से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। आरोपी उसे बाइक से ले गया था। CCTV फुटेज सामने आया है। पुलिस जांच के अनुसार, 27 अप्रैल की रात करीब 1 बजे मुख्य आरोपी अजीत बाहेश्वर (22) कक्षा 9वीं की छात्रा के घर आया। उसने छात्रा को बहलाया-फुसलाया। अपने दोस्त की बाइक पर बैठाकर उसे गांव से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में ले गया। आधे रास्ते में छोड़कर चला गया आरोपी का दोस्त युवक ने रात करीब 2 बजे खेत में छात्रा से रेप किया। वारदात के बाद छात्रा ने घर छोड़ने की गुहार लगाई, लेकिन अजीत बाहेश्वर ने अपने दोस्त लवकुश कोहरे को उसे छोड़ने भेज दिया। लवकुश उसे लेकर निकला, लेकिन आधे रास्ते में छोड़कर चला गया। सो रहा हूं बोलकर फोन काट दिया आरोपी आधीरात में छात्रा डरी-सहमी चलती रही, लेकिन घर पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा पाई तो आरोपी को फोन किया। उसने अजीत को फोन कर मदद मांगी, लेकिन अजीत ने सो रहा हूं कहकर फोन काट दिया और उसे अकेला छोड़ दिया। छात्रा वारदात वाली जगह से घर के करीब पहुंची। टेंशन में उसने पुलिया पर लोहे के एंगल से फांसी लगा ली। 28 अप्रैल की सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला। परिजन ने हत्या और दुष्कर्म की आशंका जताई, लेकिन शुरुआती जांच में मामला स्पष्ट नहीं हो सका। समाज और जनप्रतिनिधियों के दबाव में खुला केस वारदात के दो दिन बाद 30 अप्रैल को मुस्लिम समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन सौंपा। 1 मई को समाज की बैठक हुई। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई। गांव में अब भी आक्रोश है। रेप के बाद सुसाइड की खबर मिलते ही 2 मई को स्थानीय विधायक अनुभा मुंजारे पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। बढ़ते दबाव के चलते पुलिस ने जांच तेज की। CCTV और कॉल रिकॉर्ड से खुला राज पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल्स खंगाले तो घटनाक्रम की कड़ियां जुड़ने लगीं। छात्रा का रात में घर से निकलना, आरोपी के साथ लोकेशन और बाद के फोन कॉल ने केस को नई दिशा दी। इन्हीं साक्ष्यों पर पुलिस ने मामला आत्महत्या से बदलकर दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में दर्ज किया। एक आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार भरवेली थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंद्रो ने बताया कि आरोपी का दोस्त लवकुश कोहरे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी अजीत बाहेश्वर अभी भी फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ……………………………. यह खबर भी पढ़ें भोपाल में महिला ने बेटे और दोस्त से सहेली का रेप कराया भोपाल के कोलार इलाके में एक होटल की रिसेप्शनिस्ट के साथ इसी होटल की पूर्व रिसेप्शनिस्ट ने रेप करा दिया। आरोपी महिला ने अपने बेटे और बेटे के दोस्त को प्लानिंग के तहत होटल भेजा और रूम बुक कराया। बाद में युवकों ने रूम में पानी न आने की समस्या बताई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here