Homeमध्यप्रदेशकार ने पैदल चल रहे परिवार को कुचला, VIDEO:उज्जैन में महिला की...

कार ने पैदल चल रहे परिवार को कुचला, VIDEO:उज्जैन में महिला की मौत; उछलकर दूर गिरे बच्चे; नागदा की ओर भागा ड्राइवर

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के उन्हेल क्षेत्र में रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नई दिल्ली चौराहा इलाके में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे पैदल जा रहे एक ही परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय जमीला बी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तबस्सुम (40), इरशाद (6), शिफा (13) और फरहान (8) शामिल हैं। सभी को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उज्जैन के चरक अस्पताल रेफर किया गया। सभी का इलाज जारी है। हादसे के बाद कार का ड्राइवर नागदा की तरफ भाग निकला। देखिए ये तस्वीरें… कार्यक्रम में जा रहा था परिवार जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी सदस्य एक गमी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी लोग उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे। CCTV में कैद हुई पूरी घटना हादसे की पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में दिख रहा है कि परिवार सड़क किनारे चल रहा था, तभी सामने से आई कार ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला। आरोपी चालक फरार, कार ट्रेस पुलिस के मुताबिक कार (नंबर MP-25 BH 5761) की पहचान कर ली गई है, जो राजस्थान की बताई जा रही है। उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन को ट्रेस कर लिया गया है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें 1. खंडवा में शिकंजी पी रहे युवकों को कार ने रौंदा खंडवा शहर से सटे ग्राम जसवाड़ी में रविवार शाम तेज रफ्तार कार ने हाईवे किनारे शिकंजी पी रहे चार लोगों को रौंद दिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… 2. राजगढ़ में मिट्टी के ढेर से टकराकर पांच बार पलटी कार, एक की मौत राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में भोपाल-ब्यावरा फोरलेन पर गादिया स्कूल ओवरब्रिज के पास रविवार सुबह मिट्टी के ढेर से टकराकर एक कार पांच बार पलट गई। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here