Homeमध्यप्रदेशइंदौर में NEET (UG) 2026 आज:57 केंद्रों पर 23 हजार परीक्षार्थी; स्टूडेंट्स...

इंदौर में NEET (UG) 2026 आज:57 केंद्रों पर 23 हजार परीक्षार्थी; स्टूडेंट्स के लिए बस, मेडिकल और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था

इंदौर में रविवार 3 मई को NEET (UG) 2026 आयोजित की जाएगी।जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 23,160 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आईसीटीएसएल की बसें सुबह 9 बजे से बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध रहेंगी। बसों के लिए चार प्रमुख रूट निर्धारित किए गए हैं, जो सांवेर, आईआईटी सिमरोल, आईआईएम और महू तक संचालित होंगी। परीक्षा समाप्ति के बाद शाम 5 बजे से वापसी के लिए भी बसों की व्यवस्था रहेगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर केंद्र पर मेडिकल स्टाफ की तैनाती रहेगी और पांच केंद्रों पर एम्बुलेंस उपलब्ध रहेगी। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है। बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में जनरेटर की व्यवस्था की गई है। अभिभावकों के लिए केंद्रों के बाहर टेंट और पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। इसके पूर्व शनिवार को पुलिस कमिश्नर ने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाए। व्यवस्थाओं के तहत सीसीटीवी, ट्रैफिक और निगरानी पर जोर रहेगा। पुलिस प्रशासन ने ये निर्देश जारी किए हैं- अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लें और किसी भी समस्या का तुरंत समाधान करें। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक जानकारी या अफवाहों पर ध्यान न दें। सभी केंद्रों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उड़नदस्ते तैनात रहेंगे, जो लगातार निगरानी रखेंगे। पिछले साल तेज आंधी, बारिश और बिजली गुल होने के चलते कई परीक्षार्थियों के पेपर बिगड़ गए थे। इसके मद्देनजर इस बार काफी कसावट की गई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here