राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में नीट यूजी-2026 (NEET UG-2026) परीक्षा का आयोजन रविवार, 3 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा जिले के 25 परीक्षा केन्द्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक सत्र में संपन्न होगी। ग्वालियर के इन केन्द्रों पर कुल 10,711 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों के लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर कार्यालय ग्वालियर के कक्ष क्रमांक-113 में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष क्रमांक 0751-2446214 है। यह कंट्रोल रूम 3 मई को प्रातः 9 बजे से परीक्षा समाप्ति तक अधीक्षक कलेक्ट्रेट आर.आई. भगत के निर्देशन में कार्यशील रहेगा। अभ्यर्थी एवं संबंधित व्यक्ति शिकायत या सुझाव के लिए आर.आई. भगत (मो. 94251-35143) से संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले पहुंचना होगा अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों पर प्रातः 10:30 बजे से प्रवेश दिया जाएगा। सभी परीक्षार्थियों की बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन की जाएगी। उन्हें परीक्षा प्रारंभ होने से कम से कम 30 मिनट पहले केन्द्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा केन्द्रों पर मोबाइल फोन, बैग और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केन्द्रों पर सामान रखने की कोई व्यवस्था नहीं रहेगी। अभ्यर्थी केवल पारदर्शी पानी की बोतल अपने साथ ले जा सकेंगे। यह परीक्षा केंद्र बनाए हैं रविवार को होने वाले NEET और UG की परीक्षा ग्वालियर के एमएलबी कॉलेज, केआरजी कॉलेज पदमाराजे कन्या विद्यालय, मुरार गर्ल्स कॉलेज सहित 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संयुक्त कलेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी परीक्षा केन्द्रों पर जनरेटर, ठंडे पानी और वेरिफिकेशन के दौरान छाया के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। एनटीए द्वारा परीक्षा संचालन के लिए रोहित सक्सेना, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-3 (मो. 8006795042) और राजेश पाण्डेय, प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1 (मो. 9796800810) को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
