Homeमध्यप्रदेशदबोह में अतिक्रमण हटाने दुकानदारों को दी चेतावनी:थाना प्रभारी बोले- दोबारा कब्जा...

दबोह में अतिक्रमण हटाने दुकानदारों को दी चेतावनी:थाना प्रभारी बोले- दोबारा कब्जा मिलने पर कार्रवाई करेंगे, CCTV लगवाने दी सलाह

दबोह में कानून और ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए शुक्रवार देर शाम थाना प्रभारी रवि उपाध्याय पुलिस बल के साथ सड़कों पर उतरे। उन्होंने नगर के मुख्य बाजारों का पैदल दौरा किया और दुकानदारों समेत लोगों को जरूरी निर्देश दिए। दौरे के दौरान थाना प्रभारी ने देखा कि कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा था, जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने दुकानदारों को साफ लहजे में हिदायत दी कि वे अपना सामान दुकान की सीमा के अंदर ही रखें। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सड़क पर दोबारा कब्जा पाया गया, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लगाने की सलाह थाना प्रभारी ने दुकानदारों से सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने सुझाव दिया कि दुकानों के बाहर अच्छी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे लगवाएं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। साथ ही, उन्होंने किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस चीज दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा। पार्किंग व्यवस्था में सुधार बाजार में बेतरतीब तरीके से खड़े वाहनों को भी पुलिस टीम ने हटवाया। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों को निर्देश दिए कि वे अपने वाहन तय पार्किंग वाली जगह पर ही खड़े करें, ताकि सड़क पर जाम न लगे और पैदल चलने वालों को दिक्कत न हो।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here