Homeमध्यप्रदेश55 कलेक्टर, 16 निगमायुक्त, 12 संभागायुक्त कल भोपाल में:जनगणना की तैयारियों को...

55 कलेक्टर, 16 निगमायुक्त, 12 संभागायुक्त कल भोपाल में:जनगणना की तैयारियों को लेकर ट्रेनिंग के लिए बुलाया, सीएम रहेंगे कार्यक्रम में

प्रदेश के सभी 55 जिलों के कलेक्टर, सभी 12 संभागों के आयुक्तों और 16 नगर निगमों के कमिश्नर गुरुवार को भोपाल में रहेंगे। एक मई से शुरू होने वाली मकानों की गणना के अंतर्गत इन अधिकारियों को जनगणना के प्रशिक्षण के लिए भोपाल बुलाया गया है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया की मौजूदगी में होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। गृह विभाग के सचिव और राज्य नोडल अधिकारी जनगणना अभिषेक सिंह ने इसको लेकर सभी कलेक्टरों, संभागीय आयुक्तों, नगर निगम आयुक्तों को पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि जनगणना 2027 के पहले चरण के लिए 13 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाना है। इसका पहला चरण मकान गणना के रूप में इसी साल एक मई से शुरू होने वाला है। इसके लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। प्रशिक्षण में दी जाएगी ये जानकारी सितम्बर 2025 से रिक्त है जनगणना निदेशक का पद मध्यप्रदेश में जनगणना निदेशक का पद 30 सितम्बर 2025 के बाद से रिक्त है। तीस सितम्बर को यहां जनगणना निदेशक के रूप में काम कर रहीं भावना वालिम्बे रिटायर हो गई हैं। इसके बाद केंद्र और राज्य सरकार इस पद पर किसी अधिकारी की तैनाती नहीं कर सके हैं। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस साल होने वाली जनगणना को लेकर मकानों की गणना के लिए तारीख के बाद अब प्रश्नावली और प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी ऐलान कर दिया है। अभी एमपी के जनगणना निदेशक का चार्ज छत्तीसगढ़ के जनगणना निदेशक के अतिरिक्त प्रभार के रूप में है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here