Homeविदेशहरियाणा का युवक अमेरिका में फूड स्टोर में जिंदा जला:₹50 लाख खर्च...

हरियाणा का युवक अमेरिका में फूड स्टोर में जिंदा जला:₹50 लाख खर्च कर डंकी रूट से गया, इकलौता बेटा था; पंजाब के स्टोर मालिक की भी मौत

हरियाणा के युवक की अमेरिका के टेक्सास शहर में फूड स्टोर में लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। इस घटना में पंजाब के मोहाली रहने वाले स्टोर मालिक विक्रांत की भी मौत हो गई। जिस वक्त आग लगी, उस समय युवक और मालिक स्टोर के अंदर ही सो रहे थे। टेक्सास पुलिस के मुताबिक, आग इतनी तेजी से लगी कि दोनों को स्टोर से बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। जब तक आग बुझाई जाती, दोनों की मौत हो चुकी थी और पूरा स्टोर भी जल गया था। हालांकि, आग कैसे लगी, इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। करनाल के गांव गंगाटेहड़ी का सुखविंद्र सिंह (22) पुत्र शीशपाल के रूप में हुई। वह परिवार को इकलौता बेटा था। परिवार ने 50 लाख रुपए खर्च कर उसे डंकी रूट से अमेरिका भेजा था। युवक सुखविंद्र के करनाल से अमेरिका तक के सफर की कहानी… सुखविंद्र की मौत के बाद सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट… इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ उधर, इस घटना की खबर मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। हर कोई परिवार को सांत्वना देने के लिए पहुंच रहा है। सुखविंद्र सिंह अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। उसके पिता शीशपाल खेतीबाड़ी करते हैं। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में पसरा सन्नाटा, सरपंच ने लगाई मदद की गुहार गांव गंगाटेहड़ी के सरपंच कुलदीप ने बताया कि सुखविंद्र बहुत ही मेहनती लड़का था। वह परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए अमेरिका गया था और वहां काम भी करने लगा था। उन्होंने सरकार से मांग की है कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए और सुखविंद्र का शव जल्द से जल्द भारत लाने में सहायता की जाए। ———————
ये खबर भी पढ़ें… अमेरिका से भारत पहुंचा करनाल के युवक का शव:पिता ने नम आखों से दी मुखाग्नि, सड़क हादसे में हुई थी मौत, जमीन गिरवी रखकर गया डेढ़ साल पहले हरियाणा में करनाल के घोघड़ीपुर गांव के एक 20 वर्षीय युवक की अमेरिका सड़क हादसे में मौत के बाद उसका शव वीरवार देर रात को अमेरिका से भारत लाया गया। आज सुबह उसका शव को दिल्ली एयरपोर्ट से एंबुलेंस के जरिए उनके पैतृक गांव लाया गया। आर्यन का शव जब घर पर पहुंचा तो उसकी मां व उसकी बड़ी बहन दोनों ही बेहोश हो गई। (पूरी खबर पढ़ें)

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here