Homeमध्यप्रदेश10 साल के बच्चे की स्मार्ट वॉच में ब्लास्ट:भाई भी झुलसा, शादी...

10 साल के बच्चे की स्मार्ट वॉच में ब्लास्ट:भाई भी झुलसा, शादी समारोह के दौरान फटी घड़ी; हाथ की चमड़ी छिल गई

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम में रविवार रात 10 साल के बच्चे की कलाई पर बंधी स्मार्ट वॉच में अचानक विस्फोट हो गया। हादसे में वॉच पहनने वाले बालक का हाथ झुलस गया, जबकि पास बैठा उसका भाई भी चपेट में आ गया। घटना शादी समारोह के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, इटारसी रोड स्थित गार्डन में ग्राम चांदोन निवासी 10 वर्षीय भाई वेदांत चौधरी और सूर्यांश चौधरी बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने आए थे। रात के समय दोनों भाई एक साथ बैठे हुए थे। वेदांत ने अपने हाथ में स्मार्ट वॉच पहन रखी थी, तभी अचानक विस्फोट हुआ। बताया जा रहा है कि स्मार्ट वॉच नॉइस कंपनी की है। जिसे एक साल पहले ऑनलाइन बुलाया था। चार दिन पहले स्मार्ट वॉच को चार्ज किया था। वॉच फटने से हाथ जला, भाई भी झुलसा स्मार्ट वॉच फटने से वेदांत के हाथ का हिस्सा झुलस गया। हाथ की चमड़ी छिल गई है। हादसे के बाद घबराए परिजन तुरंत बच्चों के पास पहुंचे। परिजन दोनों बच्चों को रात करीब 1:30 बजे नर्मदा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच कर इलाज किया। चोटें सामान्य होने के कारण इलाज के बाद दोनों को रात में ही घर भेज दिया गया। …………………………….. यह खबर भी पढ़ें इंदौर में मोबाइल फटने से 9वीं की छात्रा की मौत इंदौर में मोबाइल में ब्लास्ट होने से 14 साल की एक लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह चार्जिंग पर लगे मोबाइल को चला रही थी, तभी अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here