Homeमध्यप्रदेशट्रेन के सामने कूदा किसान, मौत से पहले का VIDEO:बोला- पूर्व विधायक...

ट्रेन के सामने कूदा किसान, मौत से पहले का VIDEO:बोला- पूर्व विधायक मेरे पैसे नहीं दे रहा; कहता है- शिवराज मामा की हत्या करेगा तब दूंगा

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोमवार शाम 4 बजे किसान ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौत से पहले किसान ने वीडियो बनाया था, जिसमें कहा है कि पूर्व विधायक शशांक भार्गव केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदिशा विधायक मुकेश टंडन की हत्या कराना चाह रहा है। पूर्व विधायक शशांक भार्गव पैसे भी नहीं दे रहे हैं। भार्वग कहते हैं कि शिवराज मामा और मुकेश टंडन की हत्या करेगा, तभी तेरे पैसे मिलेंगे। भार्गव की प्रताड़ना से तंग आ गया हूं। पूर्व विधायक मुझसे हत्या कराना चाह रहे हैं। बेटे ने भी दोहराए आरोप वहीं मृतक के बेटे दीपक गुर्जर ने बताया कि- पिताजी पूर्व विधायक शशांक भार्गव की जमीन लीज पर लेकर खेती करते थे। पिता पर लगातार मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। हालांकि, अब तक किसी लिखित सुसाइड नोट की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और पोस्टमॉर्टम घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है। थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के अनुसार, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें लगाए गए आरोपों की जांच भी की जा रही है। पूर्व विधायक ने आरोपों को बताया साजिश वहीं, पूर्व विधायक शशांक भार्गव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र बताया है। उन्होंने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे, ताकि सच्चाई जनता के सामने आ सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here