Homeमध्यप्रदेशइंदौरACP के पति लापता:विवाद के बाद सरकारी जीप लेकर निकले:डग-बड़ौद में मिली...

इंदौरACP के पति लापता:विवाद के बाद सरकारी जीप लेकर निकले:डग-बड़ौद में मिली लोकेशन, थाने में शिकायत के बाद दो टीमें एक्टिव; एसीपी भी रवाना

इंदौर के पीटीसी इलाके में रहने वाली एक महिला एसीपी के पति रविवार-सोमवार की दरमियानी रात अचानक लापता हो गए। घर में विवाद के बाद वे सरकारी जीप लेकर निकल गए। अनहोनी की आशंका के चलते एसीपी ने आजाद नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, शहर में पदस्थ एसीपी और उनके पति के बीच रात में कहासुनी हुई थी। इसके बाद पति सरकारी वाहन लेकर घर से निकल गए। एसीपी ने थाना पुलिस को बताया कि जाते समय उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई थी। दो थानों की टीमें तलाश में जुटीं, खुद भी रवाना हुईं महिला अधिकारी शिकायत के बाद आजाद नगर थाने ने गुपचुप तरीके से पुलिसकर्मियों की टीमें बनाकर तलाश शुरू कर दी। सूत्रों के मुताबिक, उनकी लोकेशन राजस्थान के डग-बड़ौद क्षेत्र में ट्रेस हुई है, जिसके बाद एक टीम वहां रवाना की गई है। इतना ही नहीं एसीपी ने अपने सर्कल के एक अन्य थाने से भी अलग टीम रवाना की है। पुलिस लगातार उनकी लोकेशन ट्रैक कर रही है और आसपास के इलाकों में सर्चिंग की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला एसीपी भी इंदौर से डग-बड़ौद की ओर रवाना हो गई हैं। बताया जा रहा है कि वे किसी अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी गई जानकारी सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले की जानकारी अभी तक वरिष्ठ अधिकारियों को औपचारिक रूप से नहीं दी गई है और स्तर पर ही तलाश जारी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here