Homeमध्यप्रदेशखाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की मांग:5 लाख कारोबारी आज बंद रखेंगे...

खाद, बीज और कीटनाशक विक्रेताओं की मांग:5 लाख कारोबारी आज बंद रखेंगे कारोबार, इंदौर में कलेक्टर को देंगे ज्ञापन

एग्रो इनपुट डीलर्स एसोसिएशन (एआईडीए) नई दिल्ली के आह्वान पर देशभर के करीब 5 लाख खाद, बीज एवं कीटनाशक तथा कृषि आदान विक्रेता अपनी मांगों के समर्थन में सोमवार को अपना कारोबार बंद रखेंगे। वे प्रत्येक जिला, ब्लाक, तहसील एवं विकास खंड स्तर पर प्रदर्शन कर जुलूस के रूप में अधिकारियों के दफ्तर पहुंचकर प्रधानमंत्री, कृषि मंत्री एवं उर्वरक मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर अपनी 6 सूत्रीय मांगों पर उनका ध्यानाकर्षण करेंगे। इंदौर में 3 हजार व्यापारी बंद में शामिल इंदौर में भी पूरे जिले के करीब 3 हजार व्यापारी इस आंदोलन में शामिल रहेंगे। इंदौर-उज्जैन संभाग के करीब 5 हजार व्यापारी इस प्रदर्शन में भागीदार बनेंगे। इंदौर जिले की महू, देपालपुर, सांवेर, राऊ, हातोद, खुडैल एवं अन्य ब्लाकों पर भी यह आंदोलन चलाया जाएगा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री, इंदौर जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण दुबे, सचिव जितेन्द्र जैन एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय रघुवंशी ने बताया कि इंदौर-उज्जैन सहित जिला मुख्यालयों पर जिलाधीश, कृषि विभाग के अधिकारियों के माध्यम से दिए जाने वाले ज्ञापन में व्यापारियों ने मुख्य रूप से रासायनिक उर्वरक (खाद) की बिक्री के साथ अन्य गैर जरूरी उत्पादों की बिक्री को अनिवार्य करने का विरोध करते हुए आरोप लगाया है कि उर्वरक निर्माता कंपनियां सब्सिडी वाले खाद के साथ किसानों को अन्य उत्पाद खरीदने के लिए बाध्य करती है, जो किसानों का आर्थिक बोझ बढ़ाने वाला निर्णय है। व्यापारियों पर आ रहा अतिरक्ति भार इस जबरन लिंकिंग कारोबार को तत्काल बंद कर इसे अपराध घोषित कर पूरे देश में रोक लगाने, रासायनिक खाद की आपूर्ति व्यवस्था वर्तमान में जो डिलीवरी रेलहेड तक सीमित कर दी गई है, उसके कारण व्यापारियों को प्रति बैग 40 से 50 रुपए अतिरिक्त भार उठाना पड़ रहा है, जिसका सीधा नुकसान किसानों को हो रहा है। इसे भी फ्री ऑन रोड किया जाना चाहिए और खाद की डिलीवरी सीधे व्यापारी के विक्रय केंद्र तक सुनिश्चित बनाया जाना चाहिए। इसी तरह उर्वरक विक्रय के लिए डीलर का मार्जिन केवल डेढ़ प्रतिशत तय किया गया है, उसे बढ़ाकर 8 प्रतिशत करने, साथी पोर्टल की अनिवार्यता से ग्रामीण खुदरा व्यापारियों को मुक्त करने, बीज और कीटनाशक के नमूनों की जांच रिपोर्ट के मामलों में विक्रेता को सरकारी गवाह बनाने तथा एक्सपायर्ड कीटनाशकों अथवा पुराने स्टॉक को निर्माता कंपनियों को वापस लेने की अनिवार्यता लागू करने तथा नए बीज अधिनियम एवं कीटनाशक विधेयक 2025 के कुछ प्रावधानों में संशोधन की मांग भी इस ज्ञापन में की जा रही है। सुबह इकट्ठा होंगे व्यापारी-पदाधिकारी
इंदौर में सुबह 10.30 बजे कलेक्टर से पलसीकर जाने वाले तिराहे पर जिले के सभी कृषि आदान विक्रेता एकत्र होकर कलेक्टर, कृषि विभाग के उपसंचालक एवं अन्य अधिकारियों को कलेक्टोरेट पहुंचकर ज्ञापन देंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here