Homeमध्यप्रदेशग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था...

ग्वालियर में AI से वीडियो बनाकर छात्रा को किया ब्लैकमेल:पीछा करता था पिता की दुकान का कर्मचारी, छेड़छाड़ की, वीडियो दिखाकर ऐंठे मां के गहने

‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस'(AI) से नाबालिग छात्रा का अश्लील वीडियो जनरेट कर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। मनचला, नाबालिग छात्रा के पिता की दुकान का कर्मचारी है। वह रोज छात्रा का पीछा करता था। रास्ते में कई बार छेड़छाड़ की।
‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ से बनाए गंदे वीडियो को दिखाकर छात्रा को ब्लैकमेल किया और उसकी मां के गहने ऐंठ लिए। घटना उपनगर मुरार में 5 फरवरी से अप्रैल 2026 के बीच की है। अब जब गहनों की पड़ताल हुई तो छात्रा के साथ हो रही हरकत का खुलासा हुआ है। छात्रा परिजन के साथ मुरार थाना पहुंची और मामले की शिकायत की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मुरार में रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी जो 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने रविवार को मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि उसके पिता की सदर बाजार में दुकान है। दुकान पर हर्ष ठाकुर नामक युवक काम करता है। छात्रा बारादरी पर कोचिंग पढ़ने जाती है। फरवरी माह से हर्ष ठाकुर उसका पीछा करने लगा। छात्रा ने मना किया तो उसने प्यार का इजहार किया, जिस पर छात्रा ने उसके प्रस्ताव को ठुकरा दिया। इसके बाद उसके एआई से वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर 15 हजार रुपए की मांग की। उसके पास इतने रुपए नहीं थे तो उसने इसकी शिकायत पिता से की। जिस पर पिता ने हर्ष ठाकुर को समझाया तो उसने परेशान न करने का वादा किया।
कुछ दिन शांत रहा फिर दी धमकी
कुछ दिन तक तो हर्ष ठाकुर शांत रहा और फिर से उसकी कोचिंग पर आकर फिर से 15 हजार रुपए की मांग कर उसे धमकाने लगा और उसके वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी। धमकी से घबराई छात्रा ने मां के अलमारी में रखे दो मंगलसूत्र, एक जोड़ी कड़े निकाल कर हर्ष ठाकुर को दे दिए।
सीएसपी मनीष यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here