Homeछत्तीसगढ़महिला बोली- SI ने रेप किया, न्यूड वीडियो बनाए:फेसबुक में दोस्ती की,...

महिला बोली- SI ने रेप किया, न्यूड वीडियो बनाए:फेसबुक में दोस्ती की, अनमैरिड बताकर संबंध बनाए, प्रेग्नेंट होने पर अबॉर्शन कराया, ब्लैकमेल कर रहा

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक SI पर शादीशुदा महिला से रेप का आरोप लगा है। SI कमल मैरिषा से महिला फेसबुक पर बात करती थी। दोनों के बीच अफेयर था। महिला ने आरोप लगाया कि इस दौरान उनके बीच संबंध बने, तब SI कमल ने छिपकर उसके न्यूड बनाए। इसी बीच वह प्रेग्नेंट भी हुई। SI ने उसे धोखे से टेबलेट देकर अबॉर्शन कराया। महिला का कहना है कि SI ने उससे शादीशुदा होने की बात भी छिपाई। अब वीडियो वायरल कर देने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है। SI ने इन आरोपों को झूठा बताया है। महिला ने कहा- SI ने खुद को अनमैरिड बताया महिला शादीशुदा है, एक छोटी बच्ची भी है। पति ने उसे छोड़कर दूसरी शादी कर लिया है। उसने अपनी शिकायत में बताया कि, 3 साल पहले SI कमल मैरिषा जब दंतेवाड़ा में पोस्टेड थे, तब फेसबुक से दोस्ती हुई। जब उसकी सक्ती जिले में पोस्टिंग हुई तो इनकी ज्यादा बातचीत होने लगी, मुलाकातें होनी लगी। SI ने खुद को अनमैरिड बताया था। उसने महिला की पारिवारिक स्थिति को देखते हुए बेटी को अपनाने का भरोसा दिलाया और संबंध बनाए। जब उसका पति घर में नहीं होता था तब SI उसके घर भी आता था। जनवरी 2024 में महिला गर्भवती हो गई थी। उसने खरसिया में सोनोग्राफी कराई थी और इसका वीडियो आरोपी को भेजा था। तब SI ने उसे बिना बताए टेबलेट दीं, जिससे उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद भी सब-इंस्पेक्टर उससे संबंध बनाता रहा। महिला – SI की पत्नी का कॉल आया महिला के मुताबिक, एक दिन अचानक एक महिला का फोन आया, जिसने खुद को SI की पत्नी बताया और उनके एक बच्चा होने की जानकारी दी। इससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गई और उसने सुसाइड के प्रयास में कीटनाशक पी लिया। बाद में SI उसे मालखरौदा स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज हुआ। कुछ दिन साथ रखने के बाद उसने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया। इस पर महिला ने 29 जनवरी 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसकी जांच एसडीओपी सक्ती को सौंपी गई थी। शिकायत के बाद एक्शन नहीं लेने का आरोप महिला ने कहा 4 बार एसपी ऑफिस, IG ऑफिस में शिकायत की, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया गया। उसने वीडियो के जरिए मांग की है कि SI पर कार्रवाई हो। न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप महिला का आरोप है कि, 28 मार्च 2026 को एसडीओपी ऑफिस के सामने आरोपी ने उसे आपत्तिजनक फोटो और वीडियो दिखाकर धमकाया। कहा कि उसने बयान दिया तो वह उन्हें वायरल कर देगा और झूठे केस में फंसा देगा। दबाव में आकर महिला ने शिकायत वापस ले लिया था। इसके बाद भी परेशान करने पर महिला ने एसपी से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी, गर्भपात कराने और ब्लैकमेलिंग के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। इस मामले में पुलिस से जानकारी लेने के लिए दैनिक भास्कर ने एडिशनल एसपी पंकज पटेल को फोन किया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। …………………. इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… महिला से रेप के बाद मर्डर, प्राइवेट-पार्ट में मिली बोतल:CCTV में दिखा संदिग्ध, TS सिंहदेव बोले- निर्भया कांड जैसी हैवानियत, आरोपी को फांसी हो छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में रेप के बाद महिला की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट में प्लास्टिक की बोतल मिली है। CCTV कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं, सामाजिक संस्था के सदस्यों के सहयोग से बेटे ने मां का अंतिम संस्कार किया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here