Homeमध्यप्रदेशगरोठ में फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़ाए:इधर, ड्रग्स मामले में तीसरी...

गरोठ में फायरिंग करने वाले दो आरोपी पकड़ाए:इधर, ड्रग्स मामले में तीसरी गिरफ्तारी, आरोपी बर्मा नदी पार कर भागने की कोशिश में था

गरोठ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में फायरिंग के आरोपियों और एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। 8 फरवरी की रात कंजर मोमेंट में हुई गोलीबारी के दो मुख्य संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में आए हैं, वहीं नशीले पदार्थों की तस्करी के एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। कंजर मोमेंट में हुई फायरिंग में 62 साल के गणपत लाल घायल हो गए थे, जिनका इलाज रतलाम में चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश के लिए पांच टीमें बनाई थीं। पुलिस ने झालावाड़ जिले के मुण्डला कंजर डेरा निवासी कमल सिंह और गोविंद को हिरासत में लिया है। इस मामले में दिलीप और राहुल कंजर को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है। नदी पार करने की फिराक में था ड्रग तस्कर फायरिंग के अलावा पुलिस ने नशीले पदार्थों के मामले में सुरजन क्षेत्र से ‘एचडी ड्रग्स’ के आरोपी विक्रम गोड बंजारा को मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी बर्मा नदी पार करके भागने की कोशिश में था, तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसे दबोच लिया। जांच और पूछताछ जारी थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। फायरिंग की घटना में शामिल अन्य लोगों और ड्रग तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में कुछ और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here