Homeमध्यप्रदेशकरैरा तेरे डैडी का नहीं SDOP... भाजपा विधायक की चेतावनी:बोले–औकात में रहें,...

करैरा तेरे डैडी का नहीं SDOP… भाजपा विधायक की चेतावनी:बोले–औकात में रहें, बेटा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा; बेटे ने 5 पर चढ़ाई थी थार

शिवपुरी के पिछोर से विधायक प्रीतम लोधी ने करैरा एसडीओपी आयुष जाखड़ को चेतावनी देते वीडियो जारी किया। बेटे दिनेश लोधी के थार एक्सीडेंट मामले में पूछताछ और करैरा में न दिखने की बात पर प्रीतम ने कहा, ‘करैरा तेरे डैडी का नहीं है एसडीओपी’। एसडीओपी ने कहा कि नियमानुसार पूछताछ, ब्लैक फिल्म-हूटर पर चालान और ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। प्रीतम लोधी बोले- कानून के दायरे में काम करें रविवार देर शाम जारी वीडियो में प्रीतम लोधी एसडीओपी पर भड़के नजर आए। उन्होंने कहा, करैरा आएगा और चुनाव भी लड़ेगा। अगर तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना। अधिकारी अपनी औकात में रहें और कानून के दायरे में काम करें। कानून हमें भी आता है। विधायक ने आरोप लगाया कि बेटे की दुर्घटना को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया, जबकि पहले कई मामलों में पूछताछ नहीं हुई। उन्होंने कहा गाड़ी भिजवाओ, हमने गाड़ी भिजवाई प्रीतम बोले- एसपी साहब से कहा कि इसमें कायमी कराइए, हमने कायमी कराई। उन्होंने कहा गाड़ी भिजवाओ, हमने गाड़ी भिजवाई, गाड़ी की जमानत कराई। फिर उन्होंने कहा- लड़के दिनेश को भिजवाओ, तो हमने दिनेश को भिजवाया, लेकिन एसडीओपी करैरा ने जो बात कही है, वो मेरे गले नहीं उतर रही है। प्रीतम बोले- तुम वहां जाते हो जहां पैसा मिलता है प्रीतम ने कहा- आज एक आदिवासी महिला कुचल के मारी गई है। मैं पूछना चाहता हूं कि तुम (एसडीओपी) स्पॉट पर गए? तुमने जांच की? नहीं की। क्योंकि वो गरीब थी। वहां तुम्हें पैसा नहीं मिलना था। गरीब कोई पैसा नहीं दे सकता, उनकी तुमने हेल्प नहीं की। तुम तो वहां जाते हो जहां पैसा मिलता है। कानून हमको भी आता है। कानून हम भी जानते हैं, लेकिन इन्होंने क्या है, कांग्रेसीकरण कर दिया। उसको इतना हाइलाइट कर दिया कि ऐसा लग रहा था जैसे कोई ने घटना कर दी हो। अभी ऐसे बहुत से एक्सीडेंट हैं, एक-एक, दो-दो साल हो गए, अभी तक उनकी पूछताछ नहीं हुई, पेंडिंग में पड़े हैं। बेटे ने 16 अप्रैल को थार से बाइक और महिलाओं को टक्कर मारी थी 16 अप्रैल सुबह 7:30 बजे संजय परिहार अपने साथियों के साथ बाइक से करैरा जा रहे थे। आगे सीता वर्मा और पूजा सोनी पैदल थीं। पीछे आए दिनेश लोधी ने थार से पहले महिलाओं और फिर बाइक को टक्कर मारी। हादसे में 5 लोग घायल हुए थे। पुलिस ने दिनेश लोधी पर एफआईआर दर्ज कर थार जब्त की थी। पुलिस ने ब्लैक फिल्म-हूटर पर काटा था चालान शनिवार को कोर्ट के आदेश के बाद रविवार को दिनेश लोधी करैरा थाने पहुंचा था। यहां एसडीओपी आयुष जाखड़ और थाना प्रभारी विनोद छावई ने उससे एक्सीडेंट पर पूछताछ की। जांच में थार पर हूटर और शीशों पर काली फिल्म मिली। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट में चालान कर वाहन सुपुर्द किया। विधायक ने कहा कि उन्होंने ही एसपी से कहकर बेटे पर एफआईआर कराई, गाड़ी भिजवाई और बेटे को थाने भेजा था। विधायक ने इतिहास देखने लेने की सलाह दी… उनके 5 पुराने विवाद पढ़िए… अगस्त 2022 : कहा- पंडित आपको पागल बनाते हैं; सुंदर महिलाओं को आगे बैठाते हैं
प्रीतम लोधी ने कहा, कथावाचक सहित पंडित आपको नवरात्रि के 9 दिन रोजाना 7-8 घंटे तक पागल बनाते हैं। कहते हैं कि अगर तुम दान करोगे तो भगवान तुमको देगा। महिलाएं इनकी बातों में आ जाती हैं और दूध, घी, दही अपने बच्चों को खिलाने की बजाय इन्हें दे देती हैं। ब्राह्मण 9 दिन तक आपको उल्लू बनाने और बातें करने के आपसे 25 से 50 हजार रुपए भी लेता है। इतना ही नहीं ये लोग सुंदर महिलाओं के घर चयन करते हैं। उनके घर जाकर कहते हैं, महाराज आज शाम का भोजन आपके यहीं करेंगे, लेकिन इनकी नजर कहीं और ही होती है। कथा के दौरान यह कहते हैं कि 20 से 30 साल की महिलाएं आगे बैठ जाओ। 30 से 45 साल की महिलाएं बीच में और बुजुर्ग महिलाएं पीछे बैठ जाओ। इसके बाद यह गाने गा-गाकर उन्हें नचवाते हैं और खुद ऊपर बैठे आनंद लेते हैं। लोधी का ये वीडियो सामने आने के बाद पार्टी ने निष्कासित कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज किया था। लोधी वीरांगना रानी अवंति बाई लोधी की 191वीं जयंती पर शिवपुरी जिले के बदरवास के ग्राम खरैह में एक सम्मान समारोह में पहुंचे थे। अक्टूबर 2022 : ‘बंदूक उठाने’ वाला बयान वायरल भाजपा से निष्कासन के बाद उनका एक वीडियो सामने आया, जिसमें वे समर्थकों को कथित तौर पर “बंदूक उठाने” और विरोधियों को सबक सिखाने की बात कहते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद इस बयान को लेकर भी काफी विवाद हुआ और उनके तेवरों पर सवाल उठे। जनवरी 2025 : थानों और एसडीओपी कार्यालयों में बिठाए विधायक प्रतिनिधि
प्रीतम ने पिछोर विधानसभा में 27 विधायक प्रतिनिधि नियुक्त कर दिए। हर थाने और एसडीओपी दफ्तर के लिए अलग-अलग प्रतिनिधि भी तय किए। इस पर कांग्रेस ने पलटवार किया है कि मोहन सरकार में पुलिस थाने दलाली के अड्डे हो गए हैं। तब लोधी ने कहा था कि मैं आज तक अपने कार्यालय में विधायक की कुर्सी पर नहीं बैठा। मैं हर दिन अपने क्षेत्र में किसी नए व्यक्ति को विधायक की कुर्सी पर बैठाता हूं। उस दिन उससे ही फैसले लेने कहता हूं। इसी तरह हर विभाग में प्रतिनिधि बनाने का लक्ष्य रखा है। कई विभाग में प्रतिनिधि बना दिए हैं, जिन विभागों में नहीं बनाए हैं उनमें भी जल्दी ही बनाऊंगा। मैं चाहता हूं कि मेरे क्षेत्र का हर इंसान खुद को विधायक महसूस करे। जून 2025 : प्रीतम ने कहा था- देश में चलेगा मोदी-लोधी सिक्का केंद्र सरकार के जातिगत जनगणना कराने के फैसले के बाद प्रीतम ने भोपाल में कहा– देश में मोदी और लोधी का सिक्का चलेगा। जातिगत जनगणना से ओबीसी समाज का बहुत भला होने वाला है। ओबीसी समाज इससे उभर कर आएगा। इससे पहले अप्रैल में उन्होंने कहा था कि देश में मोदी और लोधी का सिक्का चलेगा। जातिगत जनगणना से ओबीसी समाज का बहुत भला होने वाला है। ओबीसी समाज इससे उभर कर आएगा। सरकारों में भागीदारी बन सकती है, तो लोधी एंड मोदी बन सकता है। ये भी एक सिक्का चल जाएगा। इससे समझ लीजिए, देश का कितना भला होगा। जुलाई 2025 : सड़कों की तुलना एक्ट्रेस श्रीदेवी के गालों से प्रीतम लोधी ने कहा कि दिग्विजय सिंह के समय सड़कें ओम पुरी जैसी हुआ करती थीं। अब हमारे समय में तो सड़कें श्रीदेवी जैसी कर दी हैं, लेकिन अभी पानी गिर रहा है। अभी इंद्र भगवान से समझौता होना है। इसे कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे ने महिलाओं का अपमान बताया। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- महिलाओं का अपमान, भगवान की अवमानना और भ्रष्टाचार की खुली दलाली यही बीजेपी की पहचान है। ये खबर भी पढ़ें… विधायक के बेटे ने थार से 5 को मारी टक्कर, हाथ-पैर और सिर में गंभीर चोटें मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 16 अप्रैल को पिछोर से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने थार कार से 5 लोगों को टक्कर मार दी थी। हादसे में बाइक सवार 3 लोग और पैदल चल रही दो महिलाएं घायल हो गईं। मामला करैरा थाना क्षेत्र का है…पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here