Homeमध्यप्रदेशफरीदाबाद में दंपती और बेटे की मौत:कंटेनर ने मारी टक्कर, ऑटो स्टैंड...

फरीदाबाद में दंपती और बेटे की मौत:कंटेनर ने मारी टक्कर, ऑटो स्टैंड जा रहे थे, MP के रहने वाले

फरीदाबाद जिले के आईएमटी क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार के सदस्य पैदल ऑटो स्टैंड की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए एक कंटेनर ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों लोग सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक व्यक्ति की मौत मौके पर ही हो गई थी, जबकि 2 अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान काशीराम (44), उनकी पत्नी अंगूरी (39) और उनके 16 वर्षीय बेटे विशाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह परिवार मूल रूप से मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का रहने वाला था। फिलहाल यह परिवार फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा था और ईंट-भट्ठों पर मजदूरी करके अपना गुजारा चला रहा था। गांव जाने के लिए जा रहे थे बस स्टैंड मृतक काशीराम के साले घनश्याम ने बताया कि काशीराम अपनी पत्नी और बेटे के साथ मध्य प्रदेश स्थित अपने गांव जाने के लिए निकले थे। उन्हें बल्लभगढ़ बस स्टैंड से अपने गांव के लिए बस पकड़नी थी। घनश्याम ने बताया कि काशीराम और उनके परिवार को ऑटो स्टैंड तक छोड़ने के लिए जा रहे थे, ताकि वहां से वे ऑटो लेकर बस स्टैंड पहुंच सकें। इसी वजह से सभी लोग सुबह करीब 4:30 बजे घर से पैदल ही आईएमटी चौक की तरफ चल पड़े थे। तेज रफ्तार कंटेनर ने मारी टक्कर घनश्याम के अनुसार जब वे आईएमटी क्षेत्र से निकलकर हाईवे की ओर पहुंचे और ऑटो स्टैंड की तरफ बढ़ रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक कंटेनर ट्रक ने अचानक तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि काशीराम, उनकी पत्नी अंगूरी और बेटा विशाल सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे में काशीराम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उनकी सांसें चल रही थीं। इलाज के दौरान मां-बेटे ने तोड़ा दम मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने अंगूरी और विशाल का इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण करीब आधे घंटे बाद दोनों ने भी दम तोड़ दिया। घनश्याम ने बताया कि वह तीनों से थोड़ा पीछे चल रहे थे, इसलिए वे इस हादसे की चपेट में आने से बच गए। उन्होंने आरोप लगाया कि कंटेनर ट्रक ड्राइवर तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था, जिसके कारण यह दुखद हादसा हुआ। ड्राइवर की तलाश कर रही पुलिस वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि हादसा सुबह करीब 4:30 से 5 बजे के बीच हुआ है और इस दुर्घटना में 3 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने लापरवाही से ट्रक चलाने वाले ड्राइवलर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली रही है, ताकि आरोपी ड्राइवर की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here