Homeछत्तीसगढ़कवर्धा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी:दोस्त की पत्नी से अफेयर,...

कवर्धा में शादीशुदा प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी:दोस्त की पत्नी से अफेयर, भागकर की दूसरी शादी, गांव लौटकर फंदे से झूले

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक कपल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश अलग-अलग फंदे पर लटकते मिली है। दोनों शादीशुदा थे, लेकिन फिर भी उनका अफेयर चल रहा था। 4 साल पहले वे अपने परिवार को छोड़कर भाग गए और दूसरी शादी कर ली। घटना पांडातराई थाना क्षेत्र की है। रामलाल चंद्रवंशी (34) और रीना चंद्रवंशी (29) शादी के बाद रायपुर में रहने लगे थे। 1 महीने पहले ही अपने गांव लौटे थे और अलग घर लेकर रह रहे थे। 19 अप्रैल को दोनों की लाश रस्सी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस के मुताबिक, आर्थिक तंगी के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। देखिए पहले ये तस्वीरें… पढ़िए लव स्टोरी और सुसाइड की पूरी कहानी… दरअसल, रामलाल चंद्रवंशी जंगलपुर गांव का रहने वाला था और मजदूरी करता था। उसके 2 बच्चे हैं। वहीं रीना चंद्रवंशी के भी दो बच्चे हैं। रीना का पति रामलाल का दोस्त था, जिसके चलते उसका घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान रामलाल और रीना के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। उन्होंने जीवन भर साथ रहने का फैसला किया। करीब 4 साल पहले, दोनों अपने परिवार और बच्चों को छोड़कर रायपुर भाग गए। रायपुर पहुंचने के बाद रामलाल ड्राइवरी का काम करने लगा। इस बीच दोनों ने शादी भी कर ली। करीब एक महीने पहले यानी मार्च में दोनों गांव लौट आए और परिवार से अलग रहने लगे। दरवाजा बंद मिला, खिड़की से दिखी लाश 19 अप्रैल को रामलाल के पिता सब्जी के लिए पहुंचे। इस दौरान घर का दरवाजा बंद मिला। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जबाव नहीं मिला। खिड़की से अंदर देखने पर रामलाल और रानी की लाश फंदे पर लटकते मिली। इसके बाद पिता ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर खोला जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर घुसी। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पीएम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। सुसाइड नोट नहीं मिला हालांकि मौके से कोई भी सुसाइड नोट पुलिस को नहीं मिला है। मामले में थाना प्रभारी कमलाकांत शुक्ला का कहना है कि पिता के सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। अभी तक सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में आर्थिक तंगी से आत्महत्या की आशंका है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शवों का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया और मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। ……………………… इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… वैलेंटाइन वीक में लिव-इन कपल ने किया सुसाइड: गर्लफ्रेंड ने घर में लगाई फांसी, पेड़ पर फंदे से लटका बॉयफ्रेंड,शादी में देरी से परेशान थे छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में वैलेंटाइन वीक में लिव इन में रह रहे एक कपल ने शादी में हो रही देरी के कारण सुसाइड कर लिया। लड़का 18 साल का था, वहीं लड़की भी बालिग हो चुकी थी। लड़की का कहना था कि उसकी बदनामी हो रही है। परिजनों ने शादी के लिए हां कह दिया था, लेकिन लड़के की उम्र 21 साल नहीं होने के कारण रुके हुए थे। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here