Homeदेशमहाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म, पारा 45°C पहुंचा:MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट,...

महाराष्ट्र के अकोला-वर्धा सबसे गर्म, पारा 45°C पहुंचा:MP-छत्तीसगढ़ में लू का अलर्ट, राजस्थान के 18 शहरों में तापमान 40°C के पार

देश के कई हिस्सों में गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, तेलंगाना, और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में रविवार को तापमान 42°C के पार पहुंच गया। महाराष्ट्र के अकोला और वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड किया गया। ये दोनों शहर रविवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे। मध्य प्रदेश के 10 जिलों में पारा 42°C के पार पहुंच गया। जबलपुर में तीन साल का रिकार्ड टूट गया। अप्रैल में तीन साल में पहली बार तापमान 42.5°C तक पहुंचा। राजस्थान के 18 शहरों में शनिवार को तापमान 40 से 43°C के बीच रहा। अगले 3-4 दिन राज्य में तेज गर्मी और हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, और कर्नाटक के कुछ हिस्से में लू चलने की संभावना है। देशभर से गर्मी की तस्वीरें… असम-अरुणाचल प्रदेश में बारिश का अलर्ट, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी IMD ने पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में बारिश की संभावना जताई है। वहीं जम्मू-कश्मीर के ऊपरी इलाकों में रविवार को बर्फबारी हुई, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी और गांदरबल के सोनमर्ग में बर्फबारी हुई। बर्फ गिरने के कारण मुगल रोड, श्रीनगर-कारगिल रोड और बांदीपोरा-गुरेज रोड समेत कई सड़कें बंद कर दी गई हैं। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 21 अप्रैल: 22 अप्रैल:

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here