Homeमध्यप्रदेशमहू में परशुराम जन्मोत्सव पर निकला चल समारोह:आकर्षक रथ और पारंपरिक वेशभूषा...

महू में परशुराम जन्मोत्सव पर निकला चल समारोह:आकर्षक रथ और पारंपरिक वेशभूषा रही आकर्षण; प्रमुख मार्गों पर हुआ स्वागत

महू में रविवार शाम भगवान परशुराम प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में ब्राह्मण समाज ने विशाल चल समारोह निकाला। चना गोदाम स्थित ब्राह्मण समाज की धर्मशाला से प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में समाज के हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक शिरकत की। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी शोभायात्रा शोभायात्रा चना गोदाम से शुरू होकर सांघी स्ट्रीट, कोतवाली चौक, मेन स्ट्रीट, माणक चौक और छोटा बाजार जैसे नगर के व्यस्त क्षेत्रों से होकर गुजरी। यात्रा का समापन पुनः समाज की धर्मशाला पर हुआ। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। आकर्षक रथ और पारंपरिक वेशभूषा रही आकर्षण चल समारोह में भगवान परशुराम की प्रतिमा और सुसज्जित रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में नजर आईं, वहीं पुरुष हाथों में भगवान का प्रतीक फरसा लेकर जयघोष करते हुए चल रहे थे। भजनों की धुन पर समाजजनों ने नृत्य कर उत्सव की खुशियां साझा कीं। पुष्प वर्षा के साथ नगरवासियों ने किया स्वागत शोभायात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। विभिन्न संगठनों और स्थानीय निवासियों ने यात्रा पर पुष्प वर्षा की। आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के वरिष्ठ जनों और युवाओं की टोलियां व्यवस्थाएं संभालती नजर आईं। समापन के पश्चात धर्मशाला में विशेष आरती का आयोजन किया गया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here