छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फ्लैट के नाम ट्रांसफर से जुड़ी फाइल खो जाने से नाराज युवक बादाम लेकर दफ्तर पहुंच गया। हाउसिंग बोर्ड ऑफिस में युवक ने स्टेट मैनेजर की टेबल पर बादाम फेंकते हुए कहा कि ‘इसे खाइए और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए।’ इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक का आरोप है कि वह पिछले एक साल से ऑफिस के चक्कर लगा रहा है, इसके बावजूद अधिकारी ने फाइल नहीं मिलने की बात कहकर घुमाया। मैडम की याददाश्त बढ़ाने के लिए उन्हें बादाम दिया है। अधिकारी पूनम पांडेय ने इसे अभद्र व्यवहार बताते हुए कार्रवाई की बात कही है। पहले देखिए ये तस्वीरें… अब जानिए क्या है पूरा मामला तिफरा इलाके के रहने वाले तरुण साहू ने दैनिक भास्कर को बताया कि, करीब एक साल पहले EWS का फ्लैट रिसेल में खरीदकर उसकी रजिस्ट्री करवाई थी। इसके बाद उसने नाम ट्रांसफर के लिए अभिलाषा परिसर, तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में सभी जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए। 7 महीने बाद भी नहीं हुआ नामांतरण आमतौर पर यह प्रोसेस 1 से 2 महीने में पूरी हो जाती है, लेकिन 7 महीने तक कोई कार्रवाई नहीं हुई, जब युवक ने दोबारा कार्यालय जाकर जानकारी ली तो उप संपदा अधिकारी पूनम बंजारे ने बताया कि नामांतरण हो चुका है, लेकिन फाइल नहीं मिल रही है। ‘फाइल खो गई, नहीं मिल रही’ आरोप है कि पिछले 6 महीनों में युवक ने 50 से अधिक बार कार्यालय के चक्कर लगाए, लेकिन हर बार यही जवाब मिला कि फाइल खो गई है या मिल नहीं रही है। पीड़ित का कहना है कि इससे उसका समय और पैसा दोनों बर्बाद होता रहा। अफसर को दिए बादाम 17 अप्रैल फिर जब युवक दफ्तर पहुंचा और वही जवाब मिला, तो उसने अलग अंदाज में विरोध किया। वह पैकेट में आधा किलो बादाम लेकर पहुंचा और उप संपदा अधिकारी पूनम बंजारे की टेबल पर फेंकते कहा कि इसे खाइए, और जब आपको याद आ जाए तो मुझे बता दीजिए। युवक पर अभद्र व्यवहार का आरोप, लिखित शिकायत की बिलासपुर हाउसिंग बोर्ड में पूनम पांडेय स्टेट मैनेजर पद पर कार्यरत है। उन्होंने संपदा अधिकारी से शिकायत की है, जिसके मुताबिक, तरुण साहू ने उनके ऑफिस पहुंचकर अभद्रता के साथ गाली गलौज की। टेबल पर बादाम फेंककर अपमानित किया। बिना अनुमति दफ्तर में वीडियो बनाया। ऐसा इसने तीसरी बार किया है। इस लिखित शिकायत के साथ उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। ……………….. इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… BJP विधायक बोले-सरकार की धनिया बो रहे अधिकारी, VIDEO: राजिम-कुंभ में अव्यवस्था पर भड़के, कहा- बेइज्जती हो रही, कलाकारों को खाना-पानी नहीं मिला छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में राजिम कुंभ कल्प मेले का आयोजन हो रहा है। मेले में अव्यवस्थाओं को देख राजिम से भाजपा विधायक रोहित साहू अधिकारियों पर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए अफसर को जमकर फटकार लगाई। विधायक ने कहा कि, सरकार की इमेज की धनिया बो रहे हैं। सरकार की बेइज्जती हो रही है। इस दौरान अफसर अगल-बगल झांकते रहे। पढ़ें पूरी खबर…
