Homeदेश22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषित...

22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट:केदारनाथ मंदिर समिति ने घोषित की तिथि, ओंकारेश्वर मंदिर में तय हुआ समय

केदारनाथ धाम के कपाट इस साल 22 अप्रैल 2026 को सुबह 8 बजे श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। महाशिवरात्रि पर पंचकेदार गद्दी स्थल ‘ओंकारेश्वर मंदिर’ उखीमठ में कपाट खुलने की तिथि की गणना और घोषणा की गई। कपाट खुलने की तिथि तय होने के साथ ही शासन-प्रशासन ने केदारनाथ पैदल मार्ग से बर्फ हटाने और यात्रा सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। श्रद्धालु 22 अप्रैल की सुबह 8 बजे से ही बाबा केदार के स्वयंभू शिवलिंग के दर्शन और पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मंदिर समिति ने इस बार भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इस बार की केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव इस प्रकार रहेंगे- भाई दूज के दिन बंद हुए थे कपाट इससे पहले केदारनाथ धाम के कपाट 2 नवंबर 2025 को भाई दूज के मौके पर शीतकाल के लिए बंद किए गए थे। कपाट बंदी के बाद बाबा की डोली ने पैदल मार्ग से अपना सफर शुरू किया था और विभिन्न पड़ावों से होते हुए 5 नवंबर 2025 को ऊखीमठ स्थित अपने शीतकालीन प्रवास पहुंची थी। अब लगभग पांच महीने के अंतराल के बाद, बाबा केदार एक बार फिर अपनी हिमालयी नगरी में विराजमान होने के लिए तैयार हैं।
हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here