Homeछत्तीसगढ़होली पर युवकों ने तलवार लहराकर दिखाई रंगदारी... VIDEO:रायपुर में तलवार लेकर...

होली पर युवकों ने तलवार लहराकर दिखाई रंगदारी… VIDEO:रायपुर में तलवार लेकर आपस में भिड़े युवक, पुलिस ने 3 आरोपी को अरेस्ट किया

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन इलाके में होली के दूसरे दिन कुछ युवकों ने तलवार लहराकर रंगदारी दिखाई, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर पब्लिश्ड होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। युवकों का एक गुट तलवार लेकर घूमता दिखाई दिया। कुछ युवक आपस में बहस करते हुए तलवार लहराया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। कई लोग मौके से दूर हट गए और घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। पुलिस बोली- वीडियो की जांच की जा रही दैनिक भास्कर डिजिटल में खबर पब्लिश्ड होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई है। जांच के बाद पुलिस ने अरबाज खान (24), ⁠दुर्गेश साहू (26) और नंदन राय (40) को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी सिविल लाइन इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं में केस दर्ज की है। युवकों की शिनाख्त में जुटी पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस का कहना है कि तलवार लहराने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी निगरानी रखी जा रही है और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here