Homeमध्यप्रदेशहोली और रमजान को लेकर हाई अलर्ट:सीएम डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था...

होली और रमजान को लेकर हाई अलर्ट:सीएम डॉ. मोहन यादव ने कानून-व्यवस्था पर दिए सख्त निर्देश; संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी

होली और रमजान सहित आगामी त्योहारों को लेकर राज्य में कानून-व्यवस्था की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल पुलिस कमिश्नरेट के कंट्रोल रूम में बैठक लेकर प्रदेशभर के अधिकारियों को सख्त और स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के एसपी बैठक से जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था के मामले में किसी भी स्तर पर कोई समझौता स्वीकार नहीं होगा। त्योहार सौहार्द और शांति के साथ संपन्न हों, इसके लिए प्रशासन और पुलिस पूरी सतर्कता बरतें। ‘मध्य प्रदेश शांति का टापू है, इसे बनाए रखना प्राथमिकता’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है और इसे शांति का टापू बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। होली इस बार दो दिन मनाई जा रही है, इसे देखते हुए राज्य सरकार ने दो दिन का अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिरिक्त भीड़ और आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था उसी अनुपात में मजबूत की जाए। होली के जुलूस और अन्य आयोजनों पर विशेष नजर
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश में निकलने वाले जुलूसों, शोभायात्राओं और अन्य धार्मिक आयोजनों के दौरान पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की जाए। कानून-व्यवस्था और शांति व्यवस्था हर हाल में बनी रहे, इसके लिए जिला स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाए। दुबई-ईरान में फंसे प्रदेशवासियों पर भी नजर विदेश में फंसे मध्य प्रदेश के लोगों के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में केंद्र स्तर पर कार्रवाई जारी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री भी इस विषय को लेकर गंभीर हैं। राज्य सरकार भी लगातार नजर बनाए हुए है और आवश्यक समन्वय कर रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। हर जिले में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना और पुलिस आयुक्त संजय कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस विभाग के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित थे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here