Homeमध्यप्रदेशहनुमान जयंती आज, सुबह से शहर के मंदिरों में भीड़:रोकड़िया सरकार पर...

हनुमान जयंती आज, सुबह से शहर के मंदिरों में भीड़:रोकड़िया सरकार पर 5100 लड्डू का भोग लगेगा, फूल बंगला सजा, ग्वालियर में जगह-जगह भंडारे

ग्वालियर में गुरुवार (2 अप्रैल) को भगवान हनुमान के जन्मोत्सव को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह 4 बजे से मंदिरों में भक्त पहुंच जाएंगे। पांच बजे भगवान हनुमान का जन्म होते ही उत्सव शुरू हो जाएगा। जन्म होने के बाद पहले हनुमान को चोला चढ़ाया जाएगा इसके उपरांत उनकी आखिरी उतई जाएगी। हनुमान जयंती पर शहर के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर छत्री बाजार स्थित रोकड़िया सरकार (बड़े हनुमान) पर सुंदरकांड पाठ किया जाएगा। इसके बाद सुबह भगवान जी को 5100 लड्‌डुओं का भोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरण किया जाएगा। इसके बाद फूल बंगला सजा और छप्पन भोग के साथ -साथ कई आयोजन भी आयोजित होंगे। इसी तरह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे 300 साल पुराने मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो जाएगी। भक्त बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर तक लाइन में लक्कड़ मंदिर में प्रवेश करेंगे। धुंआ वाले हनुमान मंदिर पर लगेगा मेला
हनुमान जयंती पर गुरवार को शहर से 45 किलोमीटर दूर घाटीगांव में धुंआ वाले हनुमान मंदिर पर मेला लगेगा। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। यही हाल ग्वालियर-झांसी रोड पर जौरासी घाटी में स्थित जौरासी हनुमान पर भी सुबह से भक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाएगी। मंदिर में सुबह से ही भंडारे चलना शुरू हो जाएंगे। बहोड़ापुर धाम मंदिर
बुधवार को अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होना शुरू गया है जो गुरुवार शाम को जाकर समापन होगा। इसके बाद बाबा को हर बार की तरह ही इस बार भी सोने की बर्क वाला चोला चढ़ाया जाएगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here