Homeदेशहत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़...

हत्या के बाद सिर काटकर सड़क के बीच में रखा:अररिया में भीड़ ने आरोपी को पीटा; गुस्साए लोगों ने आगजनी-तोड़फोड़ की

अररिया में एक शख्स ने दूसरे शख्स का गला काटकर उसका सिर बीच सड़क पर रख दिया। मृतक की पहचान मो. नवी हुसैन के रूप में हुई है। जिसने वारदात को अंजाम दिया उसका नाम राहुल चौहान बताया जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में बवाल मचा हुआ है। गुस्साए लोगों ने आरोपी को भी पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे अस्पताल लाया गया है। भीड़ ने सड़क पर आगजनी की है। इलाके के सभी दुकानों को बंद कर दिया गया है। घटना फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मार्केटिंग यार्ड गेट नंबर 2 के पास हुई। वारदात से जुड़ी कुछ तस्वीरें देखिए
अब सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी वारदात आज सुबह पिकअप चालक मो. नवी हुसैन राहुल कुमार के पास पहुंचा। राहुल सत्तू बेचता है। नवी ने राहुल से कहा कि, सत्तू वाली कैसी है। इतने पर राहुल भड़क गया। पहले दोनों में बहस हुई। इसी बीच राहुल ने चाकू निकाल कर नवी के पेट में मार दिया। फिर उसके सिर को धड़ से अलग कर बीच सड़क रख दिया। पिकअपर की हत्या के बाद मौके पर मौजूद लोग आक्रोशित हो गए। भीड़ ने सत्तू विक्रेता को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से पीटा। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या के बाद धड़ के पास खड़ा रहा राहुल मो. नवी हुसैन की हत्या के बाद राहुल हाथ में चाकू लेकर करीब 5 मिनट तक वहीं खड़ा रहा। डर के मारे कोई उसके पास नहीं गया। राहुल लाल रंग की टीशर्ट में हाथ में बड़ा चाकू लिए था। उससे 5 फीट दूर नवी हुसैन का धड़ पड़ा था। नवी हुसैन के परिवार को जैसे ही हत्या की जानकारी लगी। भीड़ ने आरोपी को घेर लिया। राहुल के साथ मारपीट की गई। पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। किसी तरह मौके पर मौजूद लोग राहुल को ऑटो से अस्पताल लेकर आए सिर से 10 फीट दूर पड़ा मिला धड़ राहुल ने नवी हुसैन की हत्या के बाद उसके सिर को काटकर धड़ बीच सड़क पर रख दिया। सिर और धड़ के बीच करीब 10 फीट की दूरी थी। सिर सड़क के बीच में था और धड़ सड़क के किनारे। जिस जगह धड़ पड़ा था वहां पानी था। नवी हुसैन के खून से पानी लाल हो गया था। लोगों की माने तो राहुल मर्डर के बाद पागल जैसी हरकतें करने लगा। सिर काटकर सड़क के बीच में रखना ये कोई साधारण इंसान नहीं कर पाएगा। उसे कोई पछतावा भी नहीं हो रहा था आक्रोशित भीड़ ने सड़क जाम कर की आगजनी मृतक के भाई मोहम्मद अली हुसैन ने बताया नवी पिकअप चलाकर अपने तीन बच्चे और परिवार का पालन पोषण करता था। उसका पहले से कोई विवाद नहीं था। मुझे भाई के बदले भाई चाहिए, नहीं तो सब्जी मंडी में आग लगा देंगे। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने सुभाष चौक के पास सड़क जाम कर आगजनी भी की, जिससे यातायात बाधित हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार साहा ने बताया कि, एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि दूसरे युवक की तलाश जारी है। पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। पुलिस बल कैंप कर स्थिति पर नजर रखे हुए है। क्रोशित लोगों को समझाया जा रहा है। इन 3 एंगल पर पुलिस कर रही जांच अफेयर में मर्डर- हत्या से पहले मो. नवी हुसैन राहुल की सत्तू दुकान पर पहुंचा और कहा, सत्तू वाली कैसी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि मामला अफेयर का हो सकता है। पैसों का लेन-देन- कुछ लोगों का ये भी कहना है कि नवी हुसैन और राहुल में पैसों का लेनदेन था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। हो सकता है उसे लेकर ये हत्या हुई हो। पुराने विवाद में मर्डर- पुलिस दोनों के बीच पुराने विवाद को लेकर भी जांच कर रही है। कुछ लोगों को ये भी कहना है कि दोनों का पहले से किसी बात को लेकर विवाद था। जिस पर आज ये वारदात हो गई

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here