Homeछत्तीसगढ़सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने की ख्वाहिश:4 राज्य में...

सोने की कैंची से प्रधानमंत्री के बाल काटने की ख्वाहिश:4 राज्य में 40 करोड़ की चोरी,रायपुर में 7 लाख उड़ाए, जेल-ब्रेक कर चुका है

रायपुर में 3 दुकानों से करीब 7 लाख कैश उड़ाने वाले शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने धर दबोचा है। आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक इतिहास किसी फिल्मी किरदार से कम नहीं। वारदात के बाद आरोपी नागपुर और दिल्ली फरार हो गया था, लेकिन रायपुर लौटते ही उसकी चालाकी धरी रह गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने एक ऐसा बयान दिया जिसने पुलिस को भी हैरान कर दिया। लोकेश ने कहा कि वह चाहता था कि “सोने की कैंची से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाल काटे।” पुलिस के अनुसार, आरोपी दूसरे राज्यों में भी कई बड़ी चोरी की घटनाओं में वांटेड है। आरोपी दिल्ली, यूपी और तेलंगाना में अब तक 40 करोड़ से ज्यादा की चोरी कर चुका है। अब जानिए क्या है पूरा मामला शिव कुमार वर्मा ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान, जो पंडरी के माता गैराज के पास है। 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ कर कैश लूट लिया। दुकान के गल्ले से लगभग 2.75 लाख रुपए चोरी हो गए। इसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख रुपए और डिजाइनर सेनिटेशन के साथ हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपए कैश चोरी किए गए। इस तरह कुल चोरी की रकम 7 लाख रुपए पहुंच गई। CCTV की मदद से आरोपी की पहचान आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू की। घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटनाएं कबूल की। उसके कब्जे से 79,500 रुपए कैश और 2 मोबाइल फोन, कुल करीब 1 लाख रुपए का सामान जब्त किया गया। आरोपी ने मौदहापारा थाना क्षेत्र में भी चोरी की वारदात करना स्वीकार किया है। कई राज्यों में चोरी की वारदात लोकेश श्रीवास पर दिल्ली, तेलंगाना, यूपी, राजनांदगांव, दुर्ग समेत कई जगहों पर ज्वेलरी शॉप और शोरूम में करोड़ों की चोरी के आरोप हैं। पुलिस के मुताबिक, वह अब तक 2 दर्जन से ज्यादा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। 2011 में की थी पहली चोरी लोकेश श्रीवास कवर्धा का रहने वाला है। उसने पहली चोरी 2011 में भिलाई संगम डेयरी में की थी। इसके बाद 2018 में भिलाई के पारख ज्वेलर्स में चोरी की। ये जानकारी भी सामने आई है कि लोकेश रायगढ़ जेल तोड़कर भाग चुका है। ……………………. क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… रायपुर में 3 दुकानों से 7 लाख कैश चोरी: कपड़ा मुंह में बांधकर पहुचे थे चोर; CCTV फुटेज के आधार पर पहचान करने में जुटी पुलिस राजधानी रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर गल्लों में रखी 7 लाख रुपए से अधिक की नकदी पर हाथ साफ किया है। पीड़ित कारोबारियों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here