Homeमध्यप्रदेशसोना दोगुना करने के नाम पर महिला से ठगी:नरसिंहपुर में बाबा बनकर...

सोना दोगुना करने के नाम पर महिला से ठगी:नरसिंहपुर में बाबा बनकर ठग ने लाखों के जेवर और नकदी हड़पी; शिकायत दर्ज

नरसिंहपुर जिले में सोना दोगुना करने का झांसा देकर एक महिला से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी ठगने का मामला सामने आया है। घटना शहर के छिंदवाड़ा बायपास क्षेत्र की बताई जा रही है। स्टेशनगंज थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, बांसकुंवारी रोड हाईवे के पास रहने वाली महिला रजनी विश्वकर्मा (50) अपनी मां के साथ रहती हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य बाहर रहते हैं। पीड़िता ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले अजय मेहरा उर्फ अज्जू ने उन्हें एक कथित बाबा का मोबाइल नंबर दिया था और उससे संपर्क करने की सलाह दी। महिला को सोना दोगुना करने का भरोसा दिलाया जब रजनी ने उस नंबर पर बात की, तो सामने वाले व्यक्ति ने खुद को मुल्ला अजमेर बताया। उसने तंत्र-मंत्र के जरिए सोना दोगुना करने का झांसा दिया और महिला को विश्वास में लिया कि एक विशेष प्रक्रिया से उनका सोना दोगुना किया जा सकता है। ठग के झांसे में आकर महिला ने प्लॉट में रखा सामान ठग के निर्देशों पर महिला ने अपने लगभग 10 तोला सोने के जेवर जिसमें चेन, झुमकी, अंगूठियां, चूड़ियां, हार और पायल शामिल थे। लगभग 60 हजार रुपये नकद और अपना मोबाइल फोन एक लाल कपड़े में बांधा। यह सारा सामान उसने घर के पास स्थित एक खाली प्लॉट में रख दिया। ठग ने उसे सामान रखने के बाद पीछे मुड़कर न देखने और एक घंटे बाद वापस आने का सख्त निर्देश दिया था। प्लॉट से सामान गायब,थाने में शिकायत दर्ज तय समय के बाद जब महिला वापस प्लॉट पर पहुंची, तो वहां से सारा सामान गायब था। तब उसे ठगी का एहसास हुआ और उसने तत्काल स्टेशनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी सौरभ पटेल ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here