छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी चार साल की मासूम बच्ची भी शामिल है। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कोट चन्दरपुर की है। परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के अंदर पत्थर कोयला जलाया था और उसी कमरे में सो गया। दम घुटने से तीनों की जान गई है। पहले ये दो तस्वीरें देखें… कमरे में धुआं भरने से गई जान वहां खिड़की या रोशनदान नहीं था। इसके कारण कमरे में धुआं भर गया और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 28 वर्षीय कवल सिंह, उनकी 25 वर्षीय पत्नी कुंती और उनकी 4 साल की बच्ची के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है। गांव में मातम, परिजन का रो-रोकर बुरा हाल घटना मंगलवार रात की है जब परिवार के लोग गहरी नींद में सो रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि, सभी की मौत जहरीली गैस के कारण हुई है। पूरा परिवार कमरे के अंदर सिगड़ी में कोयला जला कर सोया था। जिसके जहरीले धुएं के कारण घुटन महसूस होने से पूरे परिवार की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद गांव में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ………………………. हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… छत्तीसगढ़- बलौदाबाजार के प्राइवेट स्टील प्लांट में ब्लास्ट, 6 मौतें:5 घायल, गर्म राख से जिंदा जले मजदूर; मृतक बिहार के रहने वाले छत्तीसगढ़ में बलौदाबाजार जिले के बकुलाही इलाके में स्थित स्पंज आयरन प्लांट में हुए ब्लास्ट से अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 5 मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं। शुरुआती जांच में ये सामने आया है कि डस्ट सेटलिंग चैंबर से गर्म राख (ऐश) ले जा रही पाइपलाइन में लीकेज हो गया था। पढ़ें पूरी खबर
