Homeमध्यप्रदेशसीएम डॉ मोहन यादव आज बुरहानपुर रहेंगे:रोड शो के बाद जनसभा को...

सीएम डॉ मोहन यादव आज बुरहानपुर रहेंगे:रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे; 696 करोड़ के कामों का होगा लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज शनिवार को बुरहानपुर पहुंच रहे हैं। वे रेणुका स्थित हेलिपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वे शिकारपुरा थाने के सामने से स्टेडियम ग्राउंड तक एक रोड शो करेंगे। मुख्यमंत्री की अगवानी के लिए सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनिस सहित अन्य स्थानीय नेता हेलिपैड पर मौजूद हैं। डॉ. मोहन यादव रेणुका मंडी स्थित हेलिपैड से शिकारपुरा थाने के पास पहुंचेंगे, जहां से उनका रोड शो शुरू होगा। वे एक ओपन जीप में जिले के जनप्रतिनिधियों के साथ नेहरू स्टेडियम तक रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक, युवा और महिला संगठनों द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा। नेहरू स्टेडियम पहुंचकर मुख्यमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे और एक प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री 696 करोड़ 37 लाख रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। इन परियोजनाओं में जिला अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट, सड़कों का निर्माण, जल आवर्धन योजनाएं, बिजली ग्रिड और पावरलूम क्लस्टर का लोकार्पण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here