Homeमध्यप्रदेशसीएम की सभा में भीड़ जुटाने के दबाव का आरोप:मोहखेड़ सीईओ का...

सीएम की सभा में भीड़ जुटाने के दबाव का आरोप:मोहखेड़ सीईओ का पत्र आया सामने, कांग्रेस बोली- एमपी की जनता पर रहम खाइये

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गुरुवार को छिंदवाड़ा में आयोजित जनसभा अब बयानबाजी शुरू हो गई है। सभा में भीड़ जुटाने को लेकर जनपद पंचायत मोहखेड़ के सीईओ द्वारा जारी कथित पत्र के सामने आने के बाद विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुवार को सभा में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों की बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर हो गई थी, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक ग्राम पंचायत सचिव भी शामिल हैं, जबकि एक अन्य सचिव गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती है। हादसे के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। भीड़ जुटाने के लिए जारी हुआ था पत्र
मोहखेड़ जनपद पंचायत के सीईओ डीके करपेती द्वारा जारी एक पत्र सामने आया है, जिसमें ग्राम पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों को निर्देश दिए गए थे कि वे मुख्यमंत्री की सभा में अधिक से अधिक ग्रामीणों को लेकर आएं। पत्र में यह भी उल्लेख था कि ग्रामीणों के भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, अन्यथा संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इस पत्र की जानकारी कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और एसडीएम को भी भेजे जाने का उल्लेख बताया जा रहा है। कांग्रेस ने उठाए सवाल इस पत्र को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि यह आदेश इस बात का प्रमाण है कि भीड़ जुटाने के लिए प्रशासनिक दबाव बनाया गया। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से इस मामले में जवाब देने की मांग की है। ग्राम पंचायत ग्वारा के सचिव मधुकर वानखेड़े भी इसी आदेश के तहत ग्रामीणों को सभा में लेकर आए थे। कार्यक्रम के बाद लौटते समय हुए हादसे में उनकी मौत हो गई। वहीं करेर के सचिव रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। कांग्रेस बोली- सरकार द्वारा भीड़ जुटाने के दबाव में आम लोगों की जान गई कांग्रेस कमेटी ने बयान जारी कर कहा कि इस पूरे घटनाक्रम से स्पष्ट होता है कि सरकार भीड़ जुटाने के लिए किस तरह के हथकंडे अपनाती है। पार्टी ने कहा कि इस दबाव की वजह से न केवल आम लोगों की जान गई, बल्कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। इस मामले से जुड़ी यह खबरें भी पढ़ें…. छिंदवाड़ा के करेर गांव में एक साथ उठीं 5 अर्थियां मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में गुरुवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पिकअप वाहन से टक्कर के बाद बस पलट गई। हादसे में दोनों गाड़ियों के ड्राइवर समेत 10 लोगों की मौत हो गई। 30 से ज्यादा घायल छिंदवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती हैं। एक घायल की हालत नाजुक है…पढ़ें पूरी खबर

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here