Homeमध्यप्रदेशसीएम आज हटा के महिला सम्मेलन में होंगे शामिल:करोड़ों के विकास कार्यों...

सीएम आज हटा के महिला सम्मेलन में होंगे शामिल:करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन-लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दमोह जिले की हटा विधानसभा पहुंच रहे हैं। यहां वे महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें स्व-सहायता समूह और लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगी। हटा पहुंचने पर वह सबसे पहले दूल्हा देव शिव मंदिर में दर्शन करेंगे उसके बाद सभा स्थल पहुंचेंगे। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया कि इस दौरान हटा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा। इन विकास कार्यों लोकार्पण और भूमिपूजन प्रमुख कार्यों में मड़ियादो से रजपुरा मार्ग का निर्माण (48.89 करोड़ रुपए), मड़ियादो से बर्धा किशनगढ़ मार्ग (74.44 करोड़ रुपए), और एनडीबी योजना के तहत हटा से गैसाबाद-सिमरिया मार्ग (एसएच-55) के शोल्डर उन्नयन एवं चौड़ीकरण का कार्य (231.97 करोड़ रुपए) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, हटा से पटेरा कुम्हारी मार्ग के शहरी हिस्से में 4 लेन चौड़ीकरण (5.11 करोड़ रुपए), हटा शहर में रेस्ट हाउस के पास दुधिया नाले पर पुल निर्माण (8.44 करोड़ रुपए), हटा ब्लॉक अंतर्गत हिनौता-मुराछ-पाली मार्ग पर सुनार नदी पर पुल निर्माण (13.26 करोड़ रुपए) और दमोह जिले के जिरौध-सिमरी मार्ग में व्यारमा नदी पर पुल निर्माण (6.87 करोड़ रुपए) का भी भूमिपूजन/लोकार्पण होगा। इन विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद कलेक्टर कोचर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों, जिनमें संभागीय प्रबंधक एमपीआरडीसी सागर, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग (सेतु) संभाग सागर, अधीक्षण यंत्री मध्यप्रदेश विद्युत कंपनी दमोह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग दमोह और मुख्य नगर पालिका अधिकारी हटा शामिल हैं, को पत्र लिखकर इन कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here