Homeमध्यप्रदेशसाढ़े आठ लाख के माल के साथ चोर गिरफ्तार:सुनार को बेचा था...

साढ़े आठ लाख के माल के साथ चोर गिरफ्तार:सुनार को बेचा था सोना; धार, बड़वानी और इंदौर में है केस दर्ज

विजयनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साढ़े आठ लाख रुपए के जेवर चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी का माल खरीदने वाले एक सुनार को भी दबोचा है। टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक स्कीम नंबर 54 में रहने वाली रश्मी केसरी के घर 4 मार्च को चोरी की वारदात हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके बाद वारिश पुत्र गफ्फार खान निवासी धरमपुरी के रूप में आरोपी की पहचान हुई। पुलिस ने जानकारी निकाली तो पता चला कि धार,बडवानी और इंदौर में आरोपी पहले भी सक्रिय रह चुका है। चोरी करने के बाद आरोपी शहर से चले जाता है। ताकि उस पर शंका ना हो। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने चोरी किए गए जेवर ओमकार नाम के सुनार को बेचे थे। इसके बाद पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी वारिश के खिलाफ धार, बड़वानी और इंदौर में पहले से करीब 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी अय्याशी के लिए चोरी करता था और चोरी की रकम से एक बाइक भी खरीदी थी। अभी पुलिस और वारदातों को लेकर उससे पूछताछ कर रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here