LGP संकट को लेकर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि अब पैनिक बुकिंग में कमी आई है। देशभर में गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, लेकिन हालात अभी भी चिंता वाले बने हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की जॉइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि 19 मार्च को करीब 55 लाख सिलेंडर की बुकिंग हुई। वहीं, करीब 7500 उपभोक्ता LPG से PNG में शिफ्ट हुए हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से ये बातें केंद्रीय मंत्रालयों की जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई। विदेश मंत्रालय ने बताया कि ईरान से 913 भारतीय आर्मेनिया और अजरबैजान के रास्ते वापस लौट रहे हैं। पेट्रोलियम मंत्रालय ने बताया कि जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने के लिए देशभर में 4500 छापे मारे गए। इनमें से 1100 छापे उत्तर प्रदेश में हुए। वहीं ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1800 सरप्राइज इंस्पेक्शन भी किए। सुजाता शर्मा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में करीब 11,300 टन कमर्शियल LPG उपभोक्ताओं को दी गई है और 18 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इसका आवंटन किया गया है। सरकार ने निगरानी बढ़ाने के लिए 32 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कंट्रोल रूम और जिला स्तर पर मॉनिटरिंग कमेटियां बनाई हैं। PM मोदी ने 5 देशों के नेताओं से बात की विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कल ओमान, मलेशिया, फ्रांस, जॉर्डन और कतर के नेताओं से बातचीत की। इन वार्ताओं में उन्होंने वेस्ट एशिया में जारी संघर्ष पर भारत का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पीएम ने तनाव कम करने के लिए बातचीत और कूटनीति को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही ऊर्जा ढांचे पर हमलों की कड़ी निंदा की। सभी नेताओं ने स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज में सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही के समर्थन को दोहराया। रणधीर जायसवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री ने ओमान के सुल्तान से भी बात की। उन्हें और वहां के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ओमान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के उल्लंघन की निंदा दोहराई और भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी में ओमान की भूमिका की सराहना की। शिपिंग मंत्रालय बोला- गल्फ क्षेत्र में 22 जहाज और 611 भारतीय सुरक्षित शिपिंग मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि पिछले 24 घंटों में किसी भी समुद्री घटना की कोई रिपोर्ट नहीं है। पर्शियन गल्फ क्षेत्र में हमारे 22 जहाज और 611 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी पोर्ट पर जाम की स्थिति नहीं है। न्यू मैंगलोर पोर्ट ने क्रूड और LPG के लिए 14 मार्च से 31 मार्च तक सभी कार्गो से जुड़े शुल्क में छूट का सर्कुलर जारी किया है। वेस्ट एशिया के हालात को देखते हुए मंत्रालय शिपिंग मूवमेंट, पोर्ट ऑपरेशंस, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और समुद्री व्यापार की निरंतरता पर लगातार नजर बनाए हुए है। 19 मार्च: सरकार बोली- सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग बढ़कर 94% तक पहुंची; अमेरिका से LPG की सप्लाई हो रही पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि LPG चिंता का विषय बनी हुई है लेकिन देश में किसी भी LPG डिस्ट्रीब्यूटर के पास सिलेंडरों की कमी नहीं है। 18 मार्च को करीब 57,000 रीफिल बुकिंग हुई। पूरी खबर पढ़ें…
