Homeमध्यप्रदेशसन कुआं धाम पर कांवड़िया सिंध नदी में फिसला:आपदा दल ने बचाई...

सन कुआं धाम पर कांवड़िया सिंध नदी में फिसला:आपदा दल ने बचाई जान, घायल युवक अस्पताल में भर्ती

दतिया में कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार शाम सन कुआं धाम पर बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मदनपुरा गांव निवासी कांवड़िया पंकज सिंध नदी में कांवड़ भरने के दौरान गौमुख मंदिर के ऊपर साइड में नहाते समय अचानक फिसलकर नदी में गिर गया। मौके पर मौजूद आपदा-प्रबंधन समिति के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिससे उसकी जान बच गई। घटना शाम करीब 6 बजे की बताई जा रही है। फिसलने के कारण युवक के पैरों में गंभीर चोट आई है। पंकज अपने दर्जनभर साथियों के साथ सन कुआं धाम से कांवड़ भरकर करीब 6 किलोमीटर दूर अपने गांव मदनपुरा लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। घायल कांवड़िया को उसके साथियों द्वारा तत्काल इंदरगढ़ सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here