देवास में भोपाल हाइवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों को मौत हो गई। घटना शनिवार डेढ़ बजे रात नेवरी फाटा के पास हुई। जिसमें अनियंत्रित होकर एक कार पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दो सगे भाइयों की गई जान मृतकों की पहचान शुभम, प्रदीप और मोहित के रूप में हुई है। इनमें शुभम और प्रदीप आपस में सगे भाई थे। इस हादसे से पूरे परिवार में मातम का माहौल है। हादसे में सचिन नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर इंदौर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हादसे में मृतक और घायल सभी लोग ग्राम गुनाई, सोनकच्छ के निवासी हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर राहुल गेहलोत ने बताया कि चार लोग सड़क हादसे में घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे, जिनमें तीन की मौत हो चुकी थी, जबकि एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया है। देखें घटना की बाद की तीन तस्वीरें
